Raj Kundra Case: राज कुंद्रा की याचिका खारिज, जमानत को लेकर दी थी मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिनजेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रयान थोर्प की याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
- इस याचिका में राज ने जमानत को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी और तत्काल रिहाई की मांग की थी।
- राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिनजेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और रयान थोर्प की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस याचिका में राज ने जमानत को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी और तत्काल रिहाई की मांग की थी।
राज कुंद्रा को 19 जुलाई की देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट केस में गिरफ्तार किया था। इससे पहले उनके घंटों तक पूछताछ की गई थी। अगले दिन यानी 20 जुलाई को राज के आईटी सहयोगी रायन थोर्प को भी गिरफ्तार किया था।
शिल्पा शेट्टी कई बार अपने पति के लिए बेल अपील कर चुकी हैं, लेकिन कोर्ट ने सभी अर्जियों को खारिज किया है। इस मामले से जुड़े लोगों शर्लिन चोपड़ा और गहना वशिष्ठ से भी पूछताछ हुई है।
Pornography case | Bombay High Court dismisses businessman and actor Shilpa Shetty's Raj Kundra and Ryan Thorpe's applications challenging magistrate court's remand order and seeking immediate release.
— ANI (@ANI) August 7, 2021
(File photo) pic.twitter.com/yajoVxT9Og
शिल्पा ने जारी किया था बयान
शिल्पा शेट्टी इस केस को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर चुकी हैं, जिनमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि लोग उनके परिवार को लेकर कई सारी बातें बना रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। मामला अभी कोर्ट में है ऐसे में किसी को भी अपने निर्णय पर नहीं पहुंचना चाहिए।
वॉट्सएप चैट से हुआ खुलासा
राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सएप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हुआ कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से अच्छी कमाई की है। पुलिस के मुताबिक राज इन फिल्मों से हर दिन तकरीबन 8 लाख तक कमाई करते थे। राज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।