{"_id":"65c36502b5fefaadbf035305","slug":"poonam-pandey-is-likely-to-be-brand-ambassador-of-government-cervical-cancer-awareness-campaign-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonam Pandey: दगने से पहले ही मिसफायर हुई पूनम पांडे की नई ‘गोली’, ब्रांड अंबेसडर बनने के नाम पर मिला तमाचा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Poonam Pandey: दगने से पहले ही मिसफायर हुई पूनम पांडे की नई ‘गोली’, ब्रांड अंबेसडर बनने के नाम पर मिला तमाचा
Wed, 07 Feb 2024 04:40 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:40 PM IST
सार
बीते शुक्रवार को अपनी मौत की झूठी खबर फैलाने वाली पूनम पांडे की जमकर आलोचना हो रही है। इस बीच एक नई खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस सरकार के सर्वाइकल कैंसर जागरुकता अभिनया की ब्रांड एंबेसडर बन सकती हैं।
विज्ञापन
पूनम पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेत्री पूनम पांडे ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपनी मौत की झूठी खबर फैलाकर हड़कंप मचा दिया था। बीते शुक्रवार को उन्हीं के सोशल मीडिया अकाउंट से ये फर्जी खबर साझा की गई। अगले दिन शनिवार को एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर बताया कि वे बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के मकसद से ये झूठ बोला। इस बीच ऐसी खबर भी सामने आई कि अभिनेत्री भारत सरकार के सर्वाइकल कैंसर जागरुकता अभियान का मुख्य चेहरा बन सकती हैं। लेकिन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने जारी किया बयान
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि अभिनेत्री पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर को लेकर सरकार के राष्ट्रीय जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर नहीं माना जा रहा है। बीते शुक्रवार (दो फरवरी) को पूनम पांडे के इस बीमारी के चलते मौत की झूठी खबर खूब वायरल हुई। जब सच्चाई सामने आई तो लोगों ने एक्ट्रेस के इस स्टंट की जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन
Junaid Khan: आमिर खान के बेटे ने शुरू की दूसरी फिल्म की शूटिंग! बर्फबारी के बीच दिखाया काम के प्रति जुनून
विज्ञापन
पूनम पांडे ने कही थी ये बात
अगले दिन यानि तीन फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा कर पूनम पांडे ने कहा कि 'सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन अफसोस है कि इसने हजारों महिलाओं की जान ली है। इस बीमारी से कैसे बचाव हो, इसकी जानकारी के अभाव में ये जिंदगियां चली गईं। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम संभव है। एचपीवी टीके और कुछ शुरुआती टेस्ट के जरिए इसकी रोकथाम की जा सकती है। इस बीमारी से किसी की जान न जाए, इसके लिए हमारे पास साधन हैं'।
Baby John Poster: 'बेबी जॉन' का पोस्टर जारी, खूंखार अंदाज में तेवर दिखाते नजर आए वरुण धवन
टीकाकरण को मिलेगा बढ़ावा
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा था कि सरकार सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए नौ से 14 वर्ष की आयु तक की बच्चियों के टीकाकरण को बढ़ावा देगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि देश में सर्वाइकल कैंसर के मामलों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इस पर राज्यों और विभिन्न स्वास्थ्य विभागों के साथ नियमित बातचीत जारी है।
Mahesh Bhatt: जगजीत सिंह को अपने बेटे का शव लेने के लिए देनी पड़ी थी रिश्वत, महेश भट्ट ने किया बड़ा खुलासा