{"_id":"61897b34ae95a479f34d9f0c","slug":"poonam-pandey-alleges-assault-against-husband-sam-bombay-arrested-by-bombay-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonam Pandey Sam Bombay Assault: पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Poonam Pandey Sam Bombay Assault: पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया मारपीट का आरोप
Tue, 09 Nov 2021 01:08 AM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:08 AM IST
सार
पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूनम पांडे, सैम बॉम्बे
- फोटो : instagram/ipoonampandey
विस्तार
अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर अपनी मैरिड लाइफ में लड़ाई-झगड़े की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार करवा दिया है। पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने सैम को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
पूनम पांडे की शिकायत के मुताबिक, पूनम की सैम से उनकी पहली पत्नी अलवीरा को लेकर बहस हो गई थी। इस दौरान सैम को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूनम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पूनम को चेहरे पर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, पूनम अस्पताल में एडमिट हैं। वहीं, अब बांद्रा पुलिस इस मामले की और अधिक जांच कर रही है।
विज्ञापन
Maharashtra | Actress Poonam Pandey's husband Sam Bombay was arrested yesterday in Mumbai after the actress complained that he assaulted her. Poonam Pandey was admitted to a hospital: Mumbai Police
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 8, 2021
शादी के तुरंत बाद दोनों के बीच आई दरार
पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों बीते साल 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों गोवा गए थे लेकिन यहां पर भी पूनम और सैम के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला था। अभिनेत्री पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रखा दिया था क्योंकि महज शादी के 12 दिन बाद दोनों के बीच दरार की खबरें आने लगी थीं।
उस दौरान पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया था। इस दौरान भी पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, सैम को कुछ समय बाद जमानत मिल गई थी।