फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Poonam Dhillon become director

निर्देशक बनेंगी पूनम ढिल्लो

Tue, 20 Nov 2012 03:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Nov 2012 03:52 PM IST
विज्ञापन
Poonam Dhillon become director
हेमा मालिनी, दीप्ति नवल के बाद अब अभिनेत्री पूनम ढिल्लों भी निर्देशन के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। इसका खुलासा खुद पूनम ने एक इंवेट में किया कि वे जल्द ही निर्देशन की जिम्मेदारी उठाने वाली हैं। पूनम बताती हैं कि मैं एक रोमांटिक फिल्म के निर्देशन की तैयारी कर रही हूं और इस फिल्म पर आनेवाले साल के शुरुआत में काम शुरु कर दूंगी।
विज्ञापन


पूनम कहती हैं कि मैं काफी समय से निर्देशन करने की सोच रही थी लेकिन मैं अपने कामो में इस कदर व्यस्त थी कि मैं चाहकर भी समय नहीं निकाल पा रही थी लेकिन अब मैंने सोच लिया है कि मैं अब निर्देशन की जिम्मेदारी संभालूंगी।
विज्ञापन


मैंने तय कर लिया है कि मैं अब साल में एक या दो फिल्मों में ही एक्टिंग करूंगी ताकि मैं अपना ज्यादा से ज्यादा समय निर्देशन को दे सकूं। जल्द ही निर्देशन की बागडोर संभालने वाली पूनम खुद को प्रोडक्शन हाउस शुरु करने पर कहती हैं कि सच कहूं तो प्रोडक्शन का काम काफी हैक्टिक होता है इसमे एक पार्टनर की जरूरत होती है। देखते हैं कि उनको पार्टनर कब तक मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed