फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter: Anil Kapoor excitedly begins 2 month countdown for Hrithik Roshan Deepika Padukone Film release

Fighter: बड़ी बेसब्री से 'फाइटर' का इंतजार कर रहे अनिल कपूर, पोस्ट साझा कर लिखी ये बात

Sat, 25 Nov 2023 06:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 25 Nov 2023 06:09 PM IST
सार

फिल्म 'फाइटर' की रिलीज को आज से ठीक एक महीना बाकी है। अनिल कपूर ने फिल्म की रिलीज के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Fighter: Anil Kapoor excitedly begins 2 month countdown for Hrithik Roshan Deepika Padukone Film release
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी फिल्म 'फाइटर' का दर्शक बड़ी बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2024 की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। जिस बेसब्री से दर्शक इस फिल्म के इंतजार में हैं, अभिनेता अनिल कपूर भी वैसे ही दिन गिन-गिनकर इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


फिल्म की रिलीज में दो महीने बाकी
आपको बता दें 'फाइटर' की रिलीज को आज से ठीक एक महीना बाकी है। अनिल कपूर ने फिल्म की रिलीज के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर जारी किया है। इसमें लिखा है, 'दो महीने बाकी हैं।' वहीं कैप्शन में लिखा है, 'एक फाइटर कभी आराम नहीं करता'। आपको बता दें कि फाइटर की रिलीज डेट 25 जनवरी 2024 है।
विज्ञापन

Randeep Hooda-Lin Wedding: इस दिन शादी रचाएंगे रणदीप-लिन, मणिपुर जाएगी बरात तो मुंबई में होगा रिसेप्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रिया
अनिल कपूर के इस पोस्ट पर यूजर्स का उत्साह देखने लायक है। कमेंट बॉक्स की तरफ नजर डालने पर पता चल रहा है कि इस फिल्म के प्रति कितना क्रेज है। एक यूजर ने लिखा, 'ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण....तीन बड़े सितारे, ये फिल्म तो ब्लॉकबस्टर होगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमें इस फिल्म के टीजर का इंतजार है।' वहीं कुछ यूजर्स फिल्म के लिए बधाई भी देते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)


Sam Bahadur: विक्की कौशल ने साझा किया सैम बहादुर का बीटीएस वीडियो, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात

'एनिमल' में आएगी नजर
 अनिल कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वहीं, अनिल कपूर उनके पिता की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना का भी अहम रोल है। यह फिल्म एक दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Ridhi Dogra: अब बड़े किरदारों की तरफ टिकी है रिद्धि डोगरा की नजर, बोलीं- मैंने खुद को कई बार साबित किया है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed