प्रॉपर्टी को लेकर भिड़े बॉलीवुड के ये पिता-पुत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में एक पिता-पुत्री का हाईप्रोफाइल विवाद अब खुलकर लोगों के सामने आ गया है। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है।
कबीर बेदी और पूजा बेदी के रिश्तों की कड़वाहट यूं तो किसी से छिपी नहीं है। इन दोनों के बीच मनमुटाव लंबे समय से जारी है।
लेकिन पहली बार दोनों के मतभेद जगजाहिर हो गए हैं। जुहू स्थित एक फ्लैट को लेकर दोनों आमने-सामने आ गए हैं। जुहू स्थित इस फ्लैट पर दोनों अपना मालिकाना हक बता रहे हैं।
पहले कबीर बेदी ने ये बात कही थी और फ्लैट को बेचने की कोशिश भी की थी लेकिन पूजा बेदी ने साफ कह दिया है कि ये फ्लैट उन्होंने खुद खरीदा है और ये उनके ही नाम रजिस्टर्ड है।
गौरतलब है कि पूजा ने लंबे समय से कबीर बेदी से संबंध विच्छेद कर रखे हैं और वह अपने पिता से कोई वास्ता नहीं रखे जाने की बात भी कह रही हैं।