फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Police registered FIR against Bollywood singer composer Rahul Jain for allegedly raping woman costume stylist

Singer Rahul Jain: मशहूर सिंगर राहुल जैन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने लगाया रेप का आरोप

Mon, 15 Aug 2022 06:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Aug 2022 06:43 PM IST
सार

सिंगर-कपोंजर राहुल जैन पर एक कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने बलात्कार का आरोप लगाया है। सिंगर के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Police registered FIR against Bollywood singer composer Rahul Jain for allegedly raping woman costume stylist
राहुल जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कपोंजर राहुल जैन के खिलाफ सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुंबई स्थित अपने फ्लैट में एक 30 वर्षीय महिला कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट का कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। वहीं खुद पर लगे बलात्कार के आरोपों को सिंगर ने फर्जी और निराधार बताया है।

विज्ञापन

फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट है महिला
ओशिवरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए गए बयान में शिकायतकर्ता ने कहा है कि राहुल जैन ने इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया और उसके काम की तारीफ की। एक पुलिस अधिकारी ने दर्ज एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि सिंगर ने महिला को अंधेरी में अपने फ्लैट में विजिट करने को कहा और साथ ही यह आश्वासन दिया कि वह महिला को अपना पर्सनल कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट नियुक्त करेंगे। अधिकारी ने बताया कि महिला 11 अगस्त को सिंगर के फ्लैट पर विजिट करने गई थी। वहां सिंगर ने महिला को अपना सामान दिखाने के बहाने उसे अपने बेडरूम में आने को कहा और उसका बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक महिला फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के रूप में काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट का भी लगाया आरोप
महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो राहुल जैन ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। पुलिस ने राहुल जैन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

सिंगर ने कहा- 'मैं नहीं जानता'
इस मामले में राहुल जैन का कहना है कि वह इस महिला को नहीं जानते हैं। खुद पर लगे आरोपों को लेकर उनका कहना है कि ये फर्जी और निराधार हैं। राहुल जैन ने कहा, 'पहले भी एक महिला ने मुझ पर इसी तरह के आरोप लगाए थे, लेकिन मुझे न्याय मिला। यह महिला उस महिला से जुड़ी हो सकती है।' गौरतलब है कि बीते साल अक्टूबर में बॉलीवुड की एक गीतकार और राइटर ने राहुल जैन के खिलाफ बलात्कार, जबरन गर्भपात कराने, बच्चे को न अपनाने और धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed