फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pm modi remember legend singer lata mangeshkar in mann ki baat for competition

Lata Mangeshkar: 'मन की बात' में पीएम मोदी को याद आईं लता मंगेशकर, जानें क्यों किया स्वर कोकिला का जिक्र

Sun, 26 Feb 2023 02:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 26 Feb 2023 02:56 PM IST
सार

रविवार को पीएम मोदी की मन की बात का 98वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान वह तीन प्रतियोगिताओं के बारे में बता रहे थे। तभी उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया।

विज्ञापन
pm modi remember legend singer lata mangeshkar in mann ki baat for competition
पीएम मोदी, लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह आज भी सभी को बहुत याद आती हैं। लता जी अपनी सुरीली आवाज से गानों में जान फूंक दिया करती थीं। पिछले साल जब लता जी का निधन हुआ तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके जाने से काफी दुखी थी। सिनेमा की दुनिया में आज भी लता की कमी बहुत खलती है। उनका जिक्र हमेशा सभी के दिलों में रहेगा और उन्होंने अपनी सुरीली अवाज से संगीत का परचम लहराया है। जब लता जी का निधन हुआ था तो पीएम मोदी ने भी शोक जताया था। अब हाल ही में पीएम ने फिर से लता दीदी को याद किया है।

विज्ञापन

लता दीदी की आईं याद
आज यानि कि रविवार को पीएम मोदी की मन की बात का 98वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान वह तीन प्रतियोगिताओं के बारे में बता रहे थे। तभी उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को याद किया। पीएम ने कहा लता दीदी की याद आना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, 'साथियों, आज इस मौके पर मुझे लता मंगेशकर जी, लता दीदी की याद आना बहुत स्वाभाविक है। क्योंकि जब ये प्रतियोगिता शुरू हुई थीं, उस दिन लता दीदी ने ट्वीट करके देशवासियों से आग्रह किया था कि वे इस प्रथा में जरूर जुड़ें'।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Sumbul Touqeer: सुंबुल तौकीर ने मुंबई में खरीदा नया आशियाना, फैंस बोले- एक कोने में ‘मंडली’ का फोटो भी लगा लो
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को भी किया याद
सिर्फ इतना ही नहीं पीएम मोदी ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी को भी याद किया। वाराणसी का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, बात बनारस की हो, शहनाई की हो, उस्ताद बिस्मिल्लाह खान जी की हो तो स्वाभाविक है कि मेरा ध्यान उस तरफ जाएगा। कुछ दिन पहले ही उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार दिए गए थे। यह पुरस्कार उन लोगों को दिए जाते हैं जो कला और संदीत की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ-साथ उसमें अपना योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed