{"_id":"c442b48c3b4211a1f60cb7e226d4a625","slug":"pks-delete-sean-viral-on-youtube-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"PK के ये सीन डिलीट न होते, तो क्या होता!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PK के ये सीन डिलीट न होते, तो क्या होता!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 11 Apr 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान स्टारर राजकुमारी हिरानी की फिल्म पीके के वे दृश्य यू-ट्यूब पर खूब वायरल हो रहे हैं, जो रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म से हटा दिए थे।
विज्ञापन
इन दृश्यों में आमिर खान का बारिश में भीगते हुए डांस करना। अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह पर बारिश में फिल्माया गया गाना और अनुष्का से प्यार होने के बाद आमिर खान की ओर से उन्हें यह बात समझाने की कोशिश करना खास है।
विज्ञापन
लेकिन इनमें सबसे अहम दृश्य वो है, जिसमें आमिर खान को 'डांसिग कार' में भगवान मिलते हैं। यही नहीं, आमिर भगवान को पैसे देने की भी पेशकश करते हैं और कार पर ही नारियल भी फोड़ते हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर जमकर विवाद हुआ था। ऐसे में अगर यह सीन फिल्म होता, तो विवाद और भी बढ़ सकता था। हालांकि इस फिल्म ने असाधारण कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन