फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Piyush Mishra said it was fun to work with Imtiaz Ali and Ranbir kapoor in Tamasha

Piyush Mishra: इम्तियाज अली के साथ काम करने में आता है मजा, पीयूष मिश्रा ने 'तमाशा' को लेकर कही ये बात

Mon, 14 Oct 2024 09:50 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Oct 2024 09:50 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा को एक अभिनेता के साथ गायक के तौर पर भी पसंद किया जाता है। पीयूष मिक्षा ने 'तमाशा' और 'रॉकस्टार' फिल्म में इम्तियाज अली और रणबीर कपूर के साथ बात करने को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। पीयूष मिश्रा ने कहा कि इम्तियाज अली के साथ काम करना काफी मस्ती भरा होता है।

विज्ञापन
Piyush Mishra said it was fun to work with Imtiaz Ali and Ranbir kapoor in Tamasha
ठाकुर हर नारायण सिंह कॉलेज में प्रस्तुति देते फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा को इंडस्ट्री में उनके अभिनय और शानदार फिल्मों के कारण प्रशंसकों का प्यार मिलता है। पीयूष मिश्रा ने हाल ही में अपनी फिल्मों और करियर को लेकर बात की है। उन्होंने रणबीर कपूर और इम्तियाज अली के साथ 'रॉकस्टार' और 'तमाशा' में काम करने को लेकर कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

Piyush Mishra said it was fun to work with Imtiaz Ali and Ranbir kapoor in Tamasha
पीयूष मिश्रा - फोटो : इंस्टग्राम
इम्तियाज अली इस तरह से करते हैं काम
पीयूष मिश्रा ने अपने करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल किया है। उन्हें अभिनय के साथ उनकी गायकी के लिए भी जाना जाता है। पीयूष मिश्रा ने कहा कि जैसा इम्तियाज अली चाहते थे, उन्होंने वैसा ही किरदार तमाशा में निभाया। पीयूष मिश्रा ने बताया कि इम्तियाज अली का फिल्मों को बनाने का अलग ही तरीका है। उन्होंने कहा कि इम्तियाज अली री-टेक नहीं करते, वह कलाकार से अभिनय करते रहने के लिए कहते हैं और वह इसे रोल करते रहते हैं। एडिटिंग के समय जो भी अच्छा पार्ट होता है उसे वह फिल्म में शामिल कर लेते हैं।

Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को कहा था 'बेस्ट किसर', शाहरुख खान को दिया था ये खास टैग

विज्ञापन
विज्ञापन

Piyush Mishra said it was fun to work with Imtiaz Ali and Ranbir kapoor in Tamasha
पीयूष मिश्रा - फोटो : इंस्टग्राम
रणबीर के साथ रिश्ता हुआ और भी अच्छा
पीयूष मिश्रा ने बताया कि रणबीर कपूर और वह खुद इम्तियाज अली के सबसे विश्वसनीय अभिनेता हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर के साथ सेट पर काम करते हुए उनका रिश्ता और अच्छा हो गया था। पीयूष मिश्रा ने कहा कि इम्तियाज अली के साथ काम करना मस्ती भरा होता है।

Bigg Boss 18: मल्लिका शेरावत ने 'बिग बॉस 18' में किया सलमान खान के गाल पर किस, बोलीं- 'आप मेरी आंखों में...'

विज्ञापन

Piyush Mishra said it was fun to work with Imtiaz Ali and Ranbir kapoor in Tamasha
पीयूष मिश्रा - फोटो : इंस्टग्राम
इम्तियाज अली को दी थी मालिश वाले सीन की सलाह
पीयूष मिश्रा ने कहा, 'वो जो मालिश वाला सीन था, मैंने उसे आज से 20 साल पहले बताया था। रोमियो और जूलियट में एडाप्ट कर रहा था पुरानी दिल्ली में, मैंने उसे ये सीन बताया था'। वर्कफ्रंट की बात करें तो पीयूष मिश्रा को पंकज त्रिपाठी की 'मैं अलट हूं' फिल्म में देखा गया था। खबरों की मानें तो पंकज त्रिपाठी फिल्म रामायण में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म  साल 2025 दिवाली पर सिनेमा घरों में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed