फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Sherawat kisses Salman Khan on the cheek in Bigg Boss 18 said aap meri ankho me aap mere dil me hain

Bigg Boss 18: मल्लिका शेरावत ने 'बिग बॉस 18' में किया सलमान खान के गाल पर किस, बोलीं- 'आप मेरी आंखों में...'

Mon, 14 Oct 2024 09:05 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Oct 2024 09:05 AM IST
सार

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में मल्लिका शेरावत के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की टीम प्रमोशन के लिए पहुंची। वीकेंड का वार में मल्लिका को सलमान खान के साथ डांस करते और मस्ती करते हुए देखा गया। इस दौरान मल्लिका ने सलमान के गाल पर किस भी किया।

विज्ञापन
Mallika Sherawat kisses Salman Khan on the cheek in Bigg Boss 18 said aap meri ankho me aap mere dil me hain
मल्लिका शेरावत-सलमान खान - फोटो : स्क्रीन ग्रैब

विस्तार

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' को प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। इस शो में होने वाले वीकेंड के वार का सभी को इंतजार रहता है। हाल ही में मेकर्स ने शो में मल्लिका शेरावत के आने का प्रोमो साझा किया था, जिसके बाद दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया था। इस शो के वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत आईं। मल्लिका ने इस दौरान सलमान के साथ जो मस्ती और छेड़खानी की उसका वीडियो मेकर्स ने भी साझा किया है। मल्लिका ने मस्ती मजाक के साथ शो में सलमान खान के साथ डांस भी किया। 
विज्ञापन

 

Mallika Sherawat kisses Salman Khan on the cheek in Bigg Boss 18 said aap meri ankho me aap mere dil me hain
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
मल्लिका शेरावत ने किया सलमान का किस
इस वीकेंड के वार में मल्लिका शेरावत सलमान खान के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस शो में मल्लिका ने सलमान खान को 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' बताया। मल्लिका ने कहा कि आप मेरी आंखों में देखिए न सलमान, आग लग जाएगी। आप मेरी आंखों में, आप मेरे दिल में हो'। इस बात को सुनकर सलमान भी मुस्कुराने लगते हैं। मल्लिका ने सलमान के साथ डांस भी किया और उनके गाल पर किस भी किया। इससे सलमान शर्म से लाल हो जाते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


Mallika Sherawat: आज भी अकेला रहना पसंद करती हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं- जहां मन आया चल दिए

विज्ञापन
विज्ञापन

Mallika Sherawat kisses Salman Khan on the cheek in Bigg Boss 18 said aap meri ankho me aap mere dil me hain
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat
वीकएंड का वार बना और भी खास
'बिग बॉस 18' के पहले वीकेंड का वार में राजकुमार राव, मल्लिका शेरावत और तृप्ति डिमरी के साथ-साथ लाफ्टर शेफ्स से सुदेश लहरी, भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक भी नजर आए। बिग बॉस 18 में 'विक्की का वो वाला वीडियो' के सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

Ananya Panday: रोने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करती हैं अनन्या पांडे, बोलीं- 'इससे खूबसूरती बढ़ जाती है'

विज्ञापन

Mallika Sherawat kisses Salman Khan on the cheek in Bigg Boss 18 said aap meri ankho me aap mere dil me hain
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे ब्रेक के बाद किया कमबैक
मल्लिका शेरावत ने लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कमबैक किया है। मल्लिका को 'विक्की का वो वाला वीडियो' फिल्म में देखा जा रहा है, इसमें उन्होंने चंदा का किरदार निभाया है, जिसे प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इन दिनों मल्लिका सिनेमा में अपने अनुभवों को लेकर दिए बयान के कारण काफी चर्चा में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed