फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pil filed against actor kamal hassan for alleged derogatory remarks on mahabharat

महाभारत पर आपत्तिजनक बयान देकर फंसे कमल हासन, दायर हुई PIL

Wed, 22 Mar 2017 06:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by: भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 22 Mar 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
pil filed against actor kamal hassan for alleged derogatory remarks on mahabharat
कमल हासन

हाल ही में कमल हासन ने हिंदुओं के प्रमुख काव्य ग्रंथ महाभारत पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में महाभारत का जिक्र किए बिना कहा कि भारतीय एक किताब को बहुत इज्जत देते हैं, जिसमें जुए के चक्कर में एक महिला को दांव पर लगा दिया गया था। हासन के इस बयान के बाद हिंदू मुनानी काटची संगठन ने उनके खिलाफ चेन्नै पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन


कमल हासन ने ये सारी बातें 12 मार्च को एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। अब उनके खिलाफ कोर्ट में पीआईएल दाखिल की गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, मंगलवार को तिरुनवेल्ली के रहने वाले हिंदू मुनानी काटची (HMK) के सदस्य आदिनाथ सुंदरम ने महाभारत और उसके मुख्य किरदारों का अपमान करने को लेकर पीआईएल दाखिल कराई है। इस केस में जल्द ही सुनवाई होगी।

विज्ञापन

 

महाभारत पर बोले कमल हासन, 'महिला को दांव पर लगाने वाली किताब को मानते हैं भारतीय'

pil filed against actor kamal hassan for alleged derogatory remarks on mahabharat
कमल हासन

इंटरव्यू के मुताबिक,  महाभारत में पांचाली को कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया गया था, जबकि जुआ पुरुष खेल रहे थे। लेकिन भारत वह देश है जहां इस किताब को बहुत इज्जत दी जाती है। महाभारत पुरुषों के इर्द-गिर्द घूमती है और एक महिला को दांव पर लगा दिया जाता है, जैसे वह कोई वस्तु हो।

इस बारे में HMK के अध्यक्ष अर्जुन संपत ने कहा कि कमल हासन लगातार हिंदू विरोधी बयान देते रहे हैं। उन्होंने बेवजह ही महाभारत की आलोचना की है। क्या वह इतनी शर्मनाक टिप्पणी इस्लाम, कुरान, ईसाई धर्म या बाइबिल पर कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कमल हासन ने माफी नहीं मांगी  तो उनके खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। असल में वह एक बड़े अपराधी हैं और हम यह मांग करेंगे कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही संपत ने कहा कि हासन जन्म से ब्राह्मण जरूर हैं, लेकिन वो ब्राह्मण विरोधी, हिंदू विरोधी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed