फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pihu trailer goes viral on social media user reaction here

2 दिन में ही वायरल हो गया 'पीहू' का ट्रेलर, यूजर्स बोले- फिल्म देखने के लिए चाहिए हिम्मत

Fri, 26 Oct 2018 05:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 05:47 PM IST
विज्ञापन
Pihu trailer goes viral on social media user reaction here
pihu
निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म 'पीहू' का ट्रेलर 2 दिन पहले ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज होते ही सबके दिलों और दिमाग पर छा गया है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जहां 2 साल की बच्ची घर में अकेली है और उसकी मां घर के एक कमरे में मरी पड़ी है। फिल्म के निर्माता है सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला। यह 16 नवंबर 2018 को रिलीज होगी। ट्रेलर को अब तक 3,736,812 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन


ट्रेलर को बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक लोग पसंद कर रहे हैं। अमिताभ से लेकर मनोज बाजपायी तक इस फिल्म की ट्वीट कर सराहना कर रहे है। अमिताभ ने लिखा है- 'एक फिल्म सिर्फ एक अार्टिस्ट के साथ...एक बच्चा।' 
विज्ञापन


2 साल की पीहू मां की मौत के बाद अकेले क्या करती है और किन परिस्थितियों से गुजरेगी, यह सोचने पर ही मन में घबराहट पैदा कर देती है। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ट्रेलर देखने के बाद मेरी घड़कने थम गईं। ये फिल्म कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक यूजर ने लिखा- पीहू का ट्रेलर किसी भूतिया फिल्म से भी ज्यादा डरा देने वाला है। ये फिल्म देखने के लिए हिम्मत चाहिए।
 


ट्रेलर शुरू होता है 2 साल की बच्ची की कहानी से जब वह घर में अकेली होती है और खेल ही खेल में फ्रिज में बंद हो जाती है। वह अपनी मरी हुई मां को जगाने की कोशिश करती है। घर में अकेली 2 साल की वह बच्ची कभी किचन में जाकर गैस जला देती है तो कभी माइक्रोवेव ऑन करके रोटी बनाने की कोशिश करती है।


फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित बताई गई है। यह पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल में जा चुकी है। पाम स्प्रिंग्स और गोवा फिल्म फेस्टिवल में ये ओपनिंग फिल्म थीं। फिल्म के निर्देशक विनोद कापड़ी की इस कहानी को कई निर्माताओं ने पसंद ही नहीं किया और रिजेक्ट कर दिया। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूज किया है।
यहां देखें ट्रेलर

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed