हवा में घंटों लटके रहे सलमान, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान आने वाली फिल्म 'किक' के लिए सभी खतरनाक एक्शन दृश्य खुद कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पोलैंड में चल रही है। फिल्म के क्लाइमेक्स दृश्यों की शूटिंग में हैरतअंगेज दृश्य देखने को मिल रहे हैं।
40वीं मंजिल पर शूटिंग
इस दृश्यों की शूटिंग पोलैंड की सबसे ऊंची इमारत पर हो रही है। यहां सलमान खान ने 40वीं मंजिल से छलांग लगाई। खास बात यह रही है कि सलमान ने इस दृश्य के लिए बॉडी डबल का भी सहारा नहीं लिया है।
दिखेगा सलमान का नया लुक
इस फिल्म में सलमान खान का नया लुक दिखेगा। वह इस फिल्म में भारी भरकम मूंछों में नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार उनकी मूंछे उनकी पिछली फिल्म दबंग से अलग होंगी। इस बार मूंछे भूरी होगी और चेहरे पर थोड़ी दाढ़ी भी होगी।
एक्शन फिल्म है यह
फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला इस फिल्म के एक्शन से खुश हैं। साजिद की यह फिल्म 'किक' को इस वर्ष ईद के मौके पर रिलीज होगी। सलमान के अपोजिट इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिज भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।