फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pics Jannat Zubair reveals about her new family member

जन्नत जुबैर के घर आया नन्हा मेहमान, फोटो साझा कर अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी

Fri, 09 Jul 2021 09:26 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 09 Jul 2021 09:26 AM IST
सार

अपने टिकटॉक वीडियो और रील्स के कारण जन्नत जुबैर युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। जहां लड़कों के वे दिलों की धड़कन हैं, वहीं लड़कियां उनके फैशन सेंस के कारण उनसे काफी प्रभावित रहती हैं।

विज्ञापन
Pics Jannat Zubair reveals about her new family member
जन्नत जुबैर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अपने टिकटॉक वीडियो और रील्स के कारण जन्नत जुबैर युवाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। जहां लड़कों के वे दिलों की धड़कन हैं, वहीं लड़कियां उनके फैशन सेंस के कारण उनसे काफी प्रभावित रहती हैं। जन्नत सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। जन्नत कई सारी फैशन मैग्जीन्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में जन्नत जुबैर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह कजिन बेबी सिस्टर के साथ नजर आ रही हैं। फोटो साझा करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "स्वागत है किडो"।  जन्नत जुबैर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह उनकी कजिन सिस्टर ही है।  बाद में एक्ट्रेस ने फोटो कैप्शन बदलने के साथ ही हैशटैग भी चेंज किए, जिससे आगे कोई भी कन्फ्यूजन न हो।  

विज्ञापन


बता दें कि बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जन्नत जुबैर रहमानी आज टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं।  जन्नत जुबैर रहमानी के सोशल मीडिया पर भी सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)

Pics Jannat Zubair reveals about her new family member
जन्नत जुबैर रहमानी - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम पर जन्नत के तीन करोड़ यानी 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं, यूट्यूब चैनल पर 3.06 मिलियन यानी 36 लाख फॉलोवर्स हैं। फुलवा से पहले जन्नत जुबैर रहमानी ने दिल मिल गए टीवी सीरियल में काम किया था। हालांकि, उन्हें पहचान फुलवा से मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक जन्नत जुबैर 7 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। यह सारी संपत्ति जन्नत ने अपने प्रोफेशन में कड़ी मेहनत करके कमाई है।  वह बहुत ही कम उम्र में एक सफल एक्ट्रेस बन गई हैं।

Pics Jannat Zubair reveals about her new family member
जन्नत जुबैर रहमानी - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि 16 साल की जन्नत जुबैर ने टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। ये सीरियल साल 2010  में आया था। इसके बाद जन्नत जुबैर ने 'फुलवा','सियासत' और 'तू आशिकी' जैसे कई शानदार सीरियल्स में काम किया। इन दिनों वह 'आपके आ जाने से' में दिख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed