फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Phoolan Devi web series lauched in cannes 2019

'कान फेस्टिवल 2019' में हुआ एलान, 25 साल बाद फिर दिखेगी फूलन देवी की कहानी

Mon, 20 May 2019 06:13 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Mon, 20 May 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
Phoolan Devi web series lauched in cannes 2019
फूलन देवी, पूर्व सांसद

1994 में कान फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होने के बाद दुनियाभर में प्रसिद्ध हुई शेखर कपूर निर्देशित फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ के 25 साल बाद फूलन देवी की कहानी अब वेब सीरीज के जरिए सामने होगी। निर्माता बॉबी बेदी डकैत से सांसद बनी फूलन देवी के जीवन और मृत्यु पर 20 एपिसोड की वेब सीरीज बनाने को तैयार हैं।

विज्ञापन


‘फूलन देवी’ टाइटल से बनने वाली इस सीरीज का निर्देशन तिग्मांशू धूलिया करेंगे और तनिष्ठा मुखर्जी मुख्य भूमिका में होंगी। धूलिया बैंडिट क्वीन के कास्टिंग निर्देशक भी थे। 25 साल पहले बैंडिट क्वीन में मुख्य भूमिका निभाकर तारीफ बटोरने वाली सीमा बिस्वास की तरह तनिष्ठा भी नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पढ़ी हैं।
विज्ञापन


72वें कान फिल्म महोत्सव के दौरान बॉबी बेदी ने बताया कि बेव सीरीज का निर्माण कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। यह 10-10 एपिसोड के साथ दो सीजन में जारी होगी। पहला सीजन फूलन की आठ साल की कैद पर आधारित होगा। दूसरे सीजन में उसकी रिहाई के बाद की कहानी होगी। बेदी का कहना है कि उनकी वेब सीरीज ‘बैंडिट क्वीन’ से अलग होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed