फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   people crazy to watch jai santoshi maa said usha mangeshkar

'जय संतोषी मां' देखने जूते-चप्पल उतारकर जाते थे दर्शकः उषा मंगेशकर

Fri, 22 Feb 2013 10:58 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Feb 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
people crazy to watch jai santoshi maa said usha mangeshkar

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की बहन और प्रसिद्ध गायिका उषा मंगेशकर का कहना है कि लोगों को भक्ति संगीत अभी भी उतना ही पसंद है जितना पहले। उन्होंने बताया कि उनके जय संतोषी मां के गीतों को इतना पसंद किया गया था कि लोग जब फिल्म देखने जाते थे तो अपने जूते-चप्पल बाहर निकाल देते थे। उषा ने उम्मीद जताई कि आने वाला समय गीत और संगीत के साथ गायकों के लिए भी पहले जैसा ही सुरीला होगा।

विज्ञापन


वे लीजेंडरी मुकेश म्यूजिकल आर्ट्स एंड कल्चरल सोसायटी (लेमेक्स) द्वारा अमर उजाला के सहयोग से शुक्रवार शाम आयोजित होने वाले ‘ओल्ड मेलोडीज’ कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ पहुंचीं।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उषा मंगेशकर ने कहा कि फिलहाल आइटम सांग का जमाना है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गीत और संगीत का पुराना सुनहरा दौर खत्म हो गया है। म्यूजिक इंडस्ट्री और गायकों के लिए आने वाला समय स्वर्णिम होगा, एकबार फिर से क्लासिकल और कर्णप्रिय संगीत का जमाना लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय के गायकों में शान, केके के साथ श्रेया घोषाल की आवाज में जादू है। ये तीनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब फिल्मों में गीत होते ही कहां हैं, जो गीत हैं भी वह आइटम नंबर से प्रेरित हैं। पांच साल पहले की बात याद करते हुए उन्होंने कहा कि सलिल चौधरी, मदन मोहन और नौशाद जी के संग काम करना उनको सबसे ज्यादा अच्छा लगा।

अपलम चपलम में डरी थीं दीदी
अपने कैरियर का पहला गीत अपलम चपलम की याद करते हुए उन्होंने कहा कि अपलम चपलम के दौरान वह तो नहीं डरीं थीं, हां दीदी लता मंगेशकर जरूर थोड़ा परेशान थीं कि वह कैसा गाएंगी। फिर गीत जब हिट हुआ तो सबने पसंद किया।

क्लासिकल की ट्रेनिंग है जरूरी
उषा मंगेशकर ने कहा कि गायकी की आधारशिला क्लासिकल ही है। बच्चों के लिए शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग सबसे ज्यादा आवश्यक है। नए गायक आ रहे हैं और उनको नाम और प्रसिद्ध की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। ऐसे में रियलिटी शो एक अच्छा प्लेटफार्म है। उन्होंने बताया कि लता मंगेशकर ने भी एलएम म्यूजिक के नाम से कंपनी खोली है जिसके अंतर्गत कई रिकार्ड्स लांच किए जा चुके हैं। इसमें शिव तांडव, महामृत्युंजय, हनुमान चालीसा आदि प्रमुख हैँ। उनकी कंपनी रियलिटी शो की प्लानिंग कर रही है, जिसके जरिए वह युवा टैलेंट को सामने लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।


गायिका न होती तो पेंटिंग करती
उषा मंगेशकर ने कहा कि अगर वह गायिका न होतीं तो पेंटिंग करतीं। उनकी पेंटिंग की थीम पोट्रेट रहती है क्योंकि मुंबई में लैंडस्केप का स्कोप ही नहीं है। उन्होंने अपनी पेंटिंग प्रदर्शनी कई बार मुंबई में लगाई है। उसको अच्छा रिस्पांस मिला है।

ठंडा पानी, इमली से कीजिए परहेज
उषा मंगेशकर ने कहा कि उनको ठंडा पानी और इमली से परहेज है। यह परहेज हरेक गायक को करना चाहिए। फिर गला हमेशा सुरीला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed