पवनदीप राजन ने मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' जीत लिया है। उन्होंने रविवार को शो के ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो में उनकी कड़ी टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल-12 जीतने के बाद अपने दिल की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वो बच्चों के लिए म्यूजिक स्कूल खोलना चाहते हैं। पवनदीप राजन बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वो गाने के साथ ही कई तरह के वाद्य यंत्र भी बजा लेते हैं। साल 2015 में वो टीवी शो 'द वॉइस ऑफ इंडिया' भी जीत चुके हैं।
उनका कहना है कि वे अपने क्षेत्र में एक संगीत विद्यालय बनाना चाहते हैं, ताकि बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जा सके। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए शो जीतने के बाद ट्रॉफी उठाते वक्त की भावना व्यक्त की। पवनदीप राजन ने कहा कि उनको ट्रॉफी उठाते वक्त अच्छा नहीं लगा, क्योंकि वो सोचते हैं कि हर कोई समान रूप से योग्य हैं।
2 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि शो के विजेता की घोषणा के अंतिम क्षणों में मैंने बहुत ज्यादा नहीं सोचा।मेरे दिमाग में बस एक ही बात थी कि जो भी शो जीतेगा, ट्रॉफी मेरे ही एक दोस्त के पास आएगी। क्योंकि हम सब एक परिवार हैं।
3 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : सोशल मीडिया
पवनदीप ने कहा कि सही बताऊं तो जब मुझे ट्रॉफी मिली, तो बहुत अच्छा नहीं लग रहा था, क्योंकि हम सभी योग्य थे। हम सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में एक साथ काम करने की योजना बनाई है और हम शो के बाद भी एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे।
4 of 5
सायली कांबले, पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश
- फोटो : इंडियन आइडल 12
आपको बता दें कि पवनदीप को म्यूजिक विरासत में मिला है। उन्हें उनके पिता सुरेश राजन और ताऊ सतीश राजन ने बचपन से ही म्यूजिक सिखाया। दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे।पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। उनके पापा सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर सिंगर हैं। पवनदीप राजन की नानी भी फोक (लोक) सिंगर थीं।
5 of 5
पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
पवनदीप राजन की बहन ज्योतिदीप भी सिंगर हैं। पवनदीप ने बचपन से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। उनके इस हुनर को देख पिता सुरेश राजन ने तबला बजाने के लिए मोटिवेट किया। बता दें कि पवनदीप को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए मिले हैं। पवनदीप के इंस्टाग्राम पर 10 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं।