Sai Dharam Tej Health Updates: पवन कल्याण ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- हादसे के बाद से होश में नहीं आए साई तेज
- अभी भी कोमा में हैं अभिनेता साई धरम तेज
- अभिनेता पवन कल्याण ने साई धरम तेज के स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी
- 10 सितंबर को हुई थी साई की बाइक दुर्घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सितंबर के महीने में अभिनेता साई धरम तेज बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। साई एक स्पोर्ट्स बाइक चला रहे थे और कीचड़ की वजह से वो फिसल गए जिसके बाद दुर्घटना में उन्हें चोट लग गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अभिनेता पवन कल्याण ने एक इवेंट में बताया कि, 'बहुत सी मीडिया कवरेज में ये बात कही गई कि साई ओवरस्पीडिंग कर रहे थे। हालांकि वो 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने एक ऑटो को ओवरटेक किया। वो जबसे अस्पताल गए तबसे वो अभी भी कोमा में हैं और उन्होंने अभी तक अपनी आंखें नहीं खोली हैं''।
अभी तक कोमा में है साई धरम तेज
अब पवन कल्याण की ये बातें सुनकर उनके फैंस एक बार फिर चिंता में आ गए हैं। बता दें कि माधापुर पुलिस ने साई धरम तेज के खिलाफ तेज रफ्तार से बाइक चलाने और जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज किया है। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था ऐसे में उनके सिर पर चोट नहीं लगी। साई की आंखों , छाती और कमर के दूसरे हिस्से पर काफी चोटें लगी हैं। उनकी दुर्घटना की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में भाई वैष्णव तेज, अंकल पवन कल्याण और कजिन वरुण तेज अस्पताल पहुंचे थे।
साई धरम तेज फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी माता विजय दुर्गा तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार और राजनेता चिरंजीवी की बहन हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, राम चरण, अल्लु सीरिश, वरुण तेज और निहारिका कोनिदेला उनके कजिन है। साई धरम तेज के चोटे भाई वैष्णव तेज भी तेलुगु सिनेमा के अभिनेता है।
साई धरम ने साल 2014 से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘पिल्ला नीव लेनी जीविथम’ से अपनी शुरुआत की थी। हालांकि उन्होंने इससे पहले साल 2013 में रे की शूटिंग पूरी की थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई। इसके बाद साई धरम ने कभी भी पीछे पलट के नहीं देखा सुब्रमण्यम फॉर सेल जैसी फिल्मों में काम किया जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े।