फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pawan kalyan talked about sai dharam tej health update says he is still lying in coma

Sai Dharam Tej Health Updates: पवन कल्याण ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- हादसे के बाद से होश में नहीं आए साई तेज

Sun, 26 Sep 2021 10:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 26 Sep 2021 10:17 PM IST
सार

  • अभी भी कोमा में हैं अभिनेता साई धरम तेज
  • अभिनेता पवन कल्याण ने साई धरम तेज के स्वास्थ्य को लेकर दी जानकारी
  • 10 सितंबर को हुई थी साई की बाइक दुर्घटना

विज्ञापन
pawan kalyan talked about sai dharam tej health update says he is still lying in coma
पवन कल्याण, साई धरम तेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सितंबर के महीने में अभिनेता साई धरम तेज बाइक दुर्घटना में घायल हो गए थे। साई एक स्पोर्ट्स बाइक चला रहे थे और कीचड़ की वजह से वो फिसल गए जिसके बाद दुर्घटना में उन्हें चोट लग गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अभिनेता पवन कल्याण ने एक इवेंट में बताया कि, 'बहुत सी मीडिया कवरेज में ये बात कही गई कि साई ओवरस्पीडिंग कर रहे थे। हालांकि वो 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने एक ऑटो को ओवरटेक किया। वो जबसे अस्पताल गए तबसे वो अभी भी कोमा में हैं और उन्होंने अभी तक अपनी आंखें नहीं खोली हैं''।

विज्ञापन


अभी तक कोमा में है साई धरम तेज

अब पवन कल्याण की ये बातें सुनकर उनके फैंस एक बार फिर चिंता में आ गए हैं।  बता दें कि माधापुर पुलिस ने साई धरम तेज के खिलाफ तेज रफ्तार से बाइक चलाने और जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज किया है। हालांकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था ऐसे में उनके सिर पर चोट नहीं लगी। साई की आंखों , छाती और कमर के दूसरे हिस्से पर काफी चोटें लगी हैं। उनकी दुर्घटना की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में भाई वैष्णव तेज, अंकल पवन कल्याण और कजिन वरुण तेज अस्पताल पहुंचे थे। 

विज्ञापन

pawan kalyan talked about sai dharam tej health update says he is still lying in coma
साई धरम तेज - फोटो : Instagram

साई धरम तेज फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी माता विजय दुर्गा तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार और राजनेता चिरंजीवी की बहन हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, राम चरण, अल्लु सीरिश, वरुण तेज और निहारिका कोनिदेला उनके कजिन है। साई धरम तेज के चोटे भाई वैष्णव तेज भी तेलुगु सिनेमा के अभिनेता है।

pawan kalyan talked about sai dharam tej health update says he is still lying in coma
साई धरम तेज - फोटो : सोशल मीडिया

साई धरम ने साल 2014 से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘पिल्ला नीव लेनी जीविथम’ से अपनी शुरुआत की थी। हालांकि उन्होंने इससे पहले साल 2013 में रे की शूटिंग पूरी की थी। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई। इसके बाद साई धरम ने कभी भी पीछे पलट के नहीं देखा सुब्रमण्यम फॉर सेल जैसी फिल्मों में काम किया जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed