फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pawan kalyan film OG to clash with Nandamuri Balakrishna movie NBK 109 in December 2024 game changer reports

OG vs NBK 109: पवन कल्याण की 'ओजी' से टकराएगी नंदमुरी बालकृष्ण की 'एनबीके 109'? दिसंबर में होगा कड़ा मुकाबला!

Thu, 30 May 2024 02:53 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 30 May 2024 02:53 PM IST
सार

इस साल आने वाले महीनों में कई साउथ फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में पवन कल्याण की 'ओजी' और नंदमुरी बालकृष्ण की 'एनबीके 109' के बीच टकराव होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
pawan kalyan film OG to clash with Nandamuri Balakrishna movie NBK 109 in December 2024 game changer reports
'ओजी' और 'एनबीके 109' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इस साल साउथ की कई बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। इस लिस्ट में बड़े सितारों की फिल्में शामिल हैं। प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी', जूनियर एनटीआर की 'देवरा', अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल', राम चरण की 'गेम चेंजर', पवन कल्याण की 'दे कॉल हिम ओजी' और नंदमूरी बालकृष्ण की 'एनबीके 109' सहित कई बहुप्रतीक्षित फिल्में सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में कई फिल्में रिलीज होने के कारण सभी फिल्मों के निर्माता इस कोशिश में हैं कि उनकी फिल्म अन्य किसी फिल्म से क्लैश न हो। हालांकि, पवन कल्याण की 'ओजी' और नंदमुरी बालकृष्ण की 'एनबीके 109' के बीच टकराव होने की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


इन फिल्मों की रिलीज डेट का इंतजार
फिल्मों के निर्माता अन्य किसी फिल्म की प्रमुख रिलीज के साथ टकराव से बचने के लिए रिलीज की तारीखों को सावधानीपूर्वक तय कर रहे हैं। 'ओजी', 'गेम चेंजर' और 'एनबीके 109' जैसी फिल्मों ने अभी तक अपनी रिलीज की तारीख तय नहीं की है। ऐसे में अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि 'ओजी' और 'एनबीके 109' दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, जो साल के अंत में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
विज्ञापन

Rituparna Sengupta: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता की बढ़ी मुश्किलें, ‘राशन वितरण घोटाले’ में ईडी ने भेजा समन
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में होगा टकराव
शुरुआत में 27 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली 'ओजी' को अब दिसंबर तक स्थगित कर दिया गया है, जो कि बालकृष्ण-बॉबी कोल्ली की 'एनबीके 109' की संभावित रिलीज के साथ मेल खाती है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों फिल्में दिसंबर में रिलीज होने के लिए तय हैं तो ऐसे में सिनेमाघरों में इन फिल्मों के बीच टकराव देखने को मिल सकता है।
Anurag Basu: इस दिन से रोमांटिक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे अनुराग बसु, शेड्यूल में शामिल होंगे कार्तिक-तृप्ति

कई फिल्मों की रिलीज डेट खिसकेगी आगे
अगर दोनों फिल्में वाकई एक ही महीने में रिलीज होती हैं तो यह दोनों अभिनेताओं के प्रशंसकों के लिए एक रोमांचक समय होगा। अब यह उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर में अन्य रिलीज होने वाली फिल्मों को नई तारीखों के साथ रिलीज किया जाएगा। इनमें नागा चैतन्य की थंडेल और नितिन की रॉबिनहुड शामिल हैं। हालांकि, ये मुद्दे फिलहाल खबरों के आधार पर हैं। इस बारे में निर्माताओं की ओर से आधिकारिक जानकारी आने का इंतजार है।
SRK: जानिए पूर्व क्रिकेटर ने क्यों कहा- शाहरुख खान सफल इंसान हैं, लेकिन वो कभी भी ये वाला काम नहीं कर पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed