फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pati Patni Aur Vo Do And Aakhiri Sawal Box Office Collection Day 4 Earnings And Reports

दर्शकों को नहीं भा रही ‘पति पत्नी और वो दो’? ‘आखिरी सवाल’ के हाल और भी बेहाल! जानें सोमवार का कलेक्शन

Mon, 18 May 2026 09:13 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 18 May 2026 09:13 PM IST
सार

Box Office Collection: ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘आखिरी सवाल’, दोनों फिल्में साथ में रिलीज हुईं थीं। जानिए इन फिल्मों ने चौथे दिन कितनी कमाई की है।

विज्ञापन
Pati Patni Aur Vo Do And Aakhiri Sawal Box Office Collection Day 4 Earnings And Reports
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ और संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ दोनों फिल्में 15 मई को एक साथ रिलीज हुईं थीं। आज फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। जानिए फिल्मों की आज की कमाई। 

विज्ञापन

Pati Patni Aur Vo Do And Aakhiri Sawal Box Office Collection Day 4 Earnings And Reports
पति पत्नी और वो दो - फोटो : यूट्यूब

'पति पत्नी और वो 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा खास नहीं रही थी। फिल्म ने पहले दिन महज 4 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि वीकएंड पर फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की। आज सोमवार को 'पति पत्नी और वो 2' ने खबर लिखे जाने तक 1.60 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 19.10 करोड़ तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pati Patni Aur Vo Do And Aakhiri Sawal Box Office Collection Day 4 Earnings And Reports
फिल्म 'आखिरी सवाल' - फोटो : X

‘आखिरी सवाल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' रिलीज के बाद से ही सुस्त चल रही है। पहले दिन फिल्म ने महज 40 लाख की कमाई की थी। वीकएंड पर भी फिल्म करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई। फिल्म ने आज सोमवार को खबर लिखे जाने तक केवल 14 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल नेट कलेक्शन 2.09 करोड़ का हो गया है। 

विज्ञापन

Pati Patni Aur Vo Do And Aakhiri Sawal Box Office Collection Day 4 Earnings And Reports
करुप्पू - फोटो : यूट्यूब

इन फिल्मों से है टक्कर 
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' और ‘आखिरी सवाल’ का मुकाबला कई फिल्मों से है। 15 मई को इन दोनों फिल्मों के साथ साउथ की 'करुप्पु' भी रिलीज हुई थी। सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद टोटल 76.06 करोड़़ की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं श्रीलीला की मां, रिलेशनशिप के सवाल पर किया बड़ा खुलासा; कही ये बात

इनके अलावा रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed