फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan: Shah Rukh Khan physical trainer reveals how actor worked out to achieve this look

Pathan: 'जीरो' के बाद फिर बड़ा हीरो बनने के लिए चार साल से मशक्कत कर रहे शाहरुख खान, ट्रेनर ने किया खुलासा

Wed, 20 Jul 2022 06:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 20 Jul 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Pathaan: Shah Rukh Khan physical trainer reveals how actor worked out to achieve this look
Shah Rukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता शाहरुख खान इस वक्त अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के जरिए वह पूरे चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। एक लंबे ब्रेक के बाद अपने चहेते स्टार को पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। बता दें कि इस फिल्म से शाहरुख अपना लुक पहले ही साझा कर चुके हैं। उन्होंने मार्च में सोशल मीडिया पर यह लुक साझा किया, जिसमें उनकी फिटनेस और सिक्स पैक एब्स नजर आए। शाहरुख का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस दंग रह गए थे। शाहरुख ने यह लुक हासिल करने के लिए खूब पसीना बहाया है। इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान के ट्रेनर ने किया है।

विज्ञापन

दो दशक से साथ काम कर रहे
बता दें कि सेलिब्रिटी ट्रेनर प्रशांत सुभाष सावंत ने हाल ही में शाहरुख के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर बातचीत की है। उन्होंने खुलासा किया है कि यह दमदार लुक पाने के लिए शाहरुख खान ने खूब मशक्कत की है। उन्होंने बताया कि वह शाहरुख के साथ पिछले करीब दो दशक से काम कर रहे हैं। प्रशांत सुभाष ने कहा, 'मैं पिछले 24 सालों से शाहरुख को ट्रेनिंग दे रहा हूं। पिछले चार सालों से हम सिर्फ इसी फिल्म के लिए काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बदल गया है पूरा लुक
उन्होंने कहा कि कोविड महामारी ने हालांकि, इसमें थोड़ी परेशानी पैदा कीं, लेकिन शाहरुख डटे हुए हैं। ट्रेनर ने आगे कहा कि 'पठान' में अभिनेता का लुक काफी अलग है। इसके लिए शाहरुख खान ने काफी हैवी लिफ्टिंग की। पहले हमने सर्किट ट्रेनिंग और कार्डियो वर्कआउट किया। लेकिन, फिर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की, जिससे एक्टर को बेहतर लुक पाने में मदद मिली। ट्रेनर ने आगे कहा, 'स्क्रीन पर शाहरुख की जो फिजीक नजर आ रही है, उसे बनाने में करीब दो साल लगे हैं। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है।'

विज्ञापन

ट्रेनर ने कहा, 'फिटनेस आइकन हैं किंग खान'
किंग खान के ट्रेनर ने कहा कि इस लुक का पूरा श्रेय शाहरुख को जाता है। वह फिटनेस आइकन से कम नहीं हैं। बता दें कि शाहरुख ने मार्च में अपना यह लुक साझा किया था। इसके साथ उन्होंने काफी मजेदार कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा, 'शाहरुख अगर थोड़ा रुक भी गया, तो पठान को कैसे रोकोगे, एप्स और एब्स सब बना डालूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed