फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Sequel: Shah Rukh Khan asks fans to pray for Film Second Part

Pathaan 2: क्या बनने वाला है 'पठान' का दूसरा पार्ट? शाहरुख खान ने दिया हिंट, कहा- आप दुआ कीजिए

Fri, 04 Nov 2022 03:46 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 04 Nov 2022 03:46 PM IST
सार

शाहरुख खान के प्रशंसक पठान के बड़े पर्दे पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसी बीच बॉलीवुड स्टार ने इसके सीक्वल का हिंट दे दिया है।

विज्ञापन
Pathaan Sequel: Shah Rukh Khan asks fans to pray for Film Second Part
पठान टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' के जरिए लम्बे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। यशराज फिल्म्स द्वारा उनकी आगामी फिल्म 'पठान' का बहुप्रतीक्षित टीजर भी जारी कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में शाहरुख खान के एक्शन अवतार की एक झलक देख उनके फैंस पागल हो गए हैं। यूजर्स, सोशल मीडिया पर टीजर की क्लिप साझा कर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अब शाहरुख खान ने फिल्म को मिल रहे प्यार को देखते हुए इसके सीक्वल का हिंट दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान एक फैन इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने खुलकर बात की और फैन के कई सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी किस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहते हैं? तब उन्होंने कहा,  ''रा.वन''। अपनी 2011 की सुपरहीरो फिल्म के बारे में बात करते हुए, शाहरुख ने कहा, "रा.वन ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत प्रदर्शन किया था। अगर मुझे जी.वन (फिल्म में शाहरुख का किरदार) का किरदार निभाने के लिए कोई छोटा और कूलर व्यक्ति मिल जाता है, तो मैं निश्चित रूप से इस फिल्म का सीक्वल बनाना पसंद करूंगा।"

विज्ञापन

इतना ही नहीं शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों से 'पठान' की सफलता के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध भी किया। अभिनेता ने कहा, “आप लोग दुआ करो की पठान का सीक्वल बन जाए। मुझे उम्मीद है कि सभी इसे पसंद करेंगे। हम सभी ने फिल्म पर काफी मेहनत की है। और दीपिका (पादुकोने), जॉन (अब्राहम), सिद्धार्थ आनंद (निर्देशक) और आदि (आदित्य चोपड़ा) के लिए, मेरी इच्छा है कि आप प्रार्थना करें कि फिल्म सफल हो ताकि हम जल्दी इसके सीक्वल पर काम शुरू कर सकें।" बता दें कि पठान साल 2023 की शुरुआत में ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं और यह फिलम यश राज फिल्म्स के तहत बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed