Pathaan Ott Release: प्राइम वीडियो को हुआ 'मौसम बिगड़ने का एहसास', ओटीटी पर इस दिन से धमाल मचाएगी 'पठान'
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' पहले दिन से दर्शकों को लुभा रही थी। अब यही एक्शन से लबरेज फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विस्तार
दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली किंग खान की फिल्म 'पठान' अब बड़े पर्दे से उतरकर ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'पठान' एक ऐसी फिल्म है, जिसने साबित कर दिया है कि बॉलीवुड के बादशाह की बादशाहत पूरे विश्व में अभी भी जिंदा है। रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली इस फिल्म का इंतजार ओटीटी पर फैंस काफी लंबे समय से कर रहे थे और आज आखिरकार इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक एलान हो गया है। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म आप घर बैठे कब और कहां देख सकते हैं...
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' पहले दिन से दर्शकों को लुभा रही थी। फैंस जहां एक तरफ अपने पसंदीदा हीरो शाहरुख खान को पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक थे, वहीं दूसरी तरफ उनका मन और ज्यादा क्रेजी किंग खान को एक्शन करते देखने के लिए हो रहा था। अब यही एक्शन से लबरेज फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'पठान' अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली 22 मार्च से दर्शकों को देखने को मिलेगी।
Salman Khan: धमकियों से नहीं डरते 'भाईजान', सलमान खान को कड़ी सुरक्षा पर भी एतराज! बोले- जो होना है होगा
'पठान' के बारे में बात करें तो, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी इंडियन स्पेशल एजेंट पठान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जिम (जॉन अब्राहम) से देश की रक्षा करने के लिए जी-जान लगा देता है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है, जिसने इसका मजा दोगुना कर दिया है।
Kirron Kher: कोरोना की चपेट में आईं किरण खेर, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी