इन दिनों चारो तरफ देश में अगर किसी फिल्म की चर्चा हो रही है, तो वह 'पठान' है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की यह फिल्म कई मायने में खास है। जहां एक तरफ चार साल बाद 'पठान' से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले किंग खान को दर्शक फिर से फिल्मों में देखने के लिए बेकरार हैं, वहीं दूसरी तरफ यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। बीते महीने रिलीज हुए इसके गाने 'बेशरम रंग' ने फिल्म के लिए संकट खड़ा कर दिया है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम सरीखे सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर बायकॉट की मांग उठ रही है। हालांकि, किंग खान के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। जहां अब 'पठान' की रिलीज में एक महीने से भी कम का समय रह गया है, वहीं ऐसे में इसको लेकर हुए विरोध पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन सामने आया है।
Pathaan: 'पठान' बायकॉट पर अर्जुन कपूर ने चलाए शब्दों के तीर, बोले- सेंसर बोर्ड पर भी भरोसा रखने की जरूरत
सेंसर बोर्ड पर करना होगा भरोसा
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कुत्ते’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक साक्षात्कार में शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर देशभर में हो रहे विरोध के बारे में बात की है। अभिनेता ने पठान के बारे में बात करते हुए लोगों को सेंसर बोर्ड और सरकार पर भरोसा रखने के लिए कहा है। वह बोले, 'मुझे लगता है जो फैक्ट हम लोग डिस्कस कर रहे हैं, वह इस पॉइंट पर आवश्यक फायदा देगा। हम लोगों को हमारे सेंसर बोर्ड और केंद्र सरकार पर भरोसा रखना है, जो एक साथ काम करते हैं। हर किसी को लोकतंत्र में अपनी अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हम लोगों को एक कलाकार के तौर पर वह करना पड़ता है, जो फिल्म की डिमांड होती है और असलियत पर रहना होता है।'
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की नई पारी की हुई शुरुआत, 'शहजादा' में अभिनय के साथ आजमाएंगे प्रोडक्शन में हाथ
फिल्म को बनाने का होता है तरीका
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'हमारा काम हमेशा फिल्म की जो जरूरत है, वह करना होना चाहिए। और फिर फिल्म लोगों को देनी चाहिए, जो फैसला कर सकते हैं कि क्या उन्हें आहत करता है और क्या नहीं। मुझे लगता है लंबे समय से हम लोगों ने इस चीज को फॉलो किया है। जब भी कोई फिल्म बनती है, एक पूरा प्रोसेस फॉलो किया जाता है। यहां तक की हमारी फिल्मों में अपवाद नहीं होता है। हमें सिर्फ प्रोसेस और लोकतंत्र के नियमों को फॉलो करना चाहिए।'
Pathaan Song: विवादों के बीच 'बेशरम रंग' का गजल वर्जन हुआ वायरल, लोग बोले- यह ओरिजनल से ज्यादा अच्छा है
पूरे देश में 'पठान' का विरोध
आपको बता दें, 12 दिसंबर को रिलीज 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज किया गया था, जिसमें दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहन डांस किया था। इसे देख एक राजनेता ने ट्वीट कर कुछ ऐसा कहा, जिससे पूरे देश में इस गाने को साथ-साथ फिल्म का पुरजोर विरोध होने लगा। देश के राजनेताओं से लेकर हिंदूवादी संगठनों और उलेमाओं तक सभी ने इसका जमकर विरोध किया। आलम यह है कि फिल्म को रिलीज न करने की धमकियां तक दी जा रही हैं। इसके बावजूद मेकर्स इसको भव्यता के साथ रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं बात करें 'कुत्ते' की तो यह फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा तब्बू, राधिका मदान, नसीरुद्दीन शाह और कुमुद मिश्रा जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।
Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने इंटरनेट पर गिराई 'बिजुरिया', वायरल हो रहा गाना, व्यूज तीन मिलियन के पार