फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Fans in Bangladesh Dances on Shahrukh Khan Deepika Padukone Song Jhoome Jo Pathaan in cinema halls

Pathaan: बांग्लादेश में भी जमकर झूमा 'पठान', सिनेमाघरों में नाचते नजर आए शाहरुख खान के फैंस

Sat, 13 May 2023 03:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 13 May 2023 03:30 PM IST
सार

शाहरुख खान की पठान को साल 1971 में स्वतंत्रता के बाद बांग्लादेश में पूरी तरह से रिलीज हुई है। ऐसे में शाहरुख खान के फैंस जब सिनेमाघर फिल्म देखने के लिए पहुंचे तो वे लोग 'झूम जो पठान' गाने पर जमकर थिरके।

विज्ञापन
Pathaan Fans in Bangladesh Dances on Shahrukh Khan Deepika Padukone Song Jhoome Jo Pathaan in cinema halls
पठान - फोटो : social media

विस्तार

शाहरुख खान की पठान इस साल की अब तक की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। जहां दुनियाभर में पहले ही सबके सिर 'पठान' का क्रेज चढ़ चुका है, वहीं अब बांग्लादेश में भी शाहरुख खान का जादू चल गया है। कई देशों में इसकी सफल रिलीज के बाद, 'पठान' आखिरकार बांग्लादेश में रिलीज हुई। बांग्लादेश में भी फिल्म को लेकर वैसा ही क्रेज देखने को मिला जैसा और देशों में देखा गया था। फैंस शाहरुख की फिल्म के गानों पर सिनेमा हॉल में झूमते नजर आए, जिसका सबूत इंटरनेट पर वायरल होता वीडियो है।

विज्ञापन

फैंस के सिर चढ़ा 'पठान' का क्रेज
'पठान' साल 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद पूरी तरह से रिलीज होने वाली पहली फिल्म बन गई है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने से पहले ही, फिल्म के सभी शो कथित तौर पर बुक हो गए थे। फैंस का फिल्म के लिए क्रेज पहले ही नजर आ गया था और अब सिनेमाघरों से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस थिएटर के अंदर 'झूम जो पठान' गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश के थिएटर से वायरल होते इस वीडियो पर फैंस जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

Krk-Abhishek: आर माधवन संग अजय की नई फिल्म का हुआ एलान तो केआरके ने ली चुटकी, कहा-बेचारे के साथ हो गया खेला
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर छाया बांग्लादेशी 'पठान'
ट्विटर पर शाहरुख खान के फैन क्लब ने सिनेमा हॉल में 'झूम जो पठान' के गाने पर डांस कर रहे प्रशंसकों का एक वीडियो शेयर किया है। शाहरुख के फैन क्लब ने वायरल वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, 'बांग्लादेश में पठान का क्रेज, बांग्लादेश में दर्शकों ने हॉल में झूम जो पठान पर पर डांस किया।' शाहरुख खान की फिल्म का ऐसा ही क्रेज पहले भी कई देशों में देखने को मिल चुका है।  



इन फिल्मों में दिखेगा शाहरुख खान का जलवा
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अगली बार एटली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं। 'जवान' 7 सितंबर, 2023 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इसके बाद शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' काम करते दिखेंगे, जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री का वेब सीरीज 'दहाड़' पर कटाक्ष, लहजे से लेकर पहनावे तक की उधेड़ी बखिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed