फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Director Siddharth Anand talks about John Abraham Shahrukh Khan Character

Pathaan: पठान को लेकर आया बड़ा अपडेट, जॉन अब्राहम के नाम से लेकर किरदार के बारे में जानें सबकुछ

Tue, 27 Dec 2022 07:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 27 Dec 2022 07:08 PM IST
सार

पठान के अब तक दो गाने रिलीज किए गए हैं। जिन्हें लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि दोनों गानों पर जमकर व्यूज आ रहे हैं। गौरतलब है कि 'पठान' शाहरुख खान की कमबैक फिल्म है।

विज्ञापन
Pathaan Director Siddharth Anand talks about John Abraham Shahrukh Khan Character
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान स्टारर 'पठान' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' पर दीपिका पादुकोण के कपड़ों के रंग पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आपत्ति दर्ज की है। जिसके बाद से इस फिल्म की लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। इसमें जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था तभी से दर्शक जॉन के किरदार के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने जॉन के किरदार के बारे में बड़ा खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन

Rhea Chakraborty: सुशांत केस में नए खुलासे के बीच रिया चक्रवर्ती का बड़ा बयान, कहा- अपनी ताकत...

विज्ञापन

Pathaan Director Siddharth Anand talks about John Abraham Shahrukh Khan Character
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में जॉन के किरदार का नाम जिम है। एक इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ ने कहा, ''मेरा हमेशा से इस बात में विश्वास रहा है कि विलेन का प्रोजेक्शन हीरो के प्रोजेक्शन से बड़ा नहीं तो उसके जितना मजबूत होना चाहिए। विलेन जब बड़ा होता तभी हीरो से उसकी भिड़ंत शानदार हो सकती है। इस फिल्म में शाहरुख और जॉन अब्राहम के बीच जबर्दस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है।” इस बातचीत में सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि फिल्म में विलेन बने जॉन का कूल और स्टाइलिश अंदाज भी देखने को मिलने वाला है। 
Vivaad Bollywood Ke: सेट पर मोहब्बत से जादू-टोने के आरोप तक, जानें कंगना-अध्ययन का रिश्ता टूटने का 'राज'?

Pathaan Director Siddharth Anand talks about John Abraham Shahrukh Khan Character
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि हाल ही में इस फिल्म के दो गाने रिलीज किए गए हैं। जिन्हें अब तक मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि दोनों गानों पर व्यूज जमकर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 'पठान' शाहरुख खान की कमबैक फिल्म है। इस फिल्म से वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। किंग खान आखिरी बार 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह फिल्म चल नहीं सकी थी। शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्टर अगल साल जवान और डंकी में दिखने वाले हैं। दर्शकों को उनकी तीनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने तुनिशा के पैरेंट्स को बताया उसकी मौत का जिम्मेदार, लव जिहाद पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed