फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Climax Social Media fans says Deepika Padukone is real villian not john abraham in Shahrukh Khan film

Pathaan Climax: क्या 'पठान' की पीठ में छुरा घोपेंगी दीपिका? फैंस का दावा- जॉन नहीं, अभिनेत्री होंगी मेन विलेन

Thu, 12 Jan 2023 09:04 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 12 Jan 2023 09:04 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर फैंस 'पठान' के क्लाइमैक्स को लेकर अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Pathaan Climax Social Media fans says Deepika Padukone is real villian not john abraham in Shahrukh Khan film
फिल्म: पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

इस साल की शुरुआत को धमाकेदार बनाने के लिए 'पठान' यानी शाहरुख खान और उनकी पूरी टीम अपनी एक्शन पैक्ड फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। 'पठान' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें तीनों एक्टर्स द्वारा किए गए एक्शन को देख सभी दर्शकों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। शाहरुख हों...जॉन हों या फिर दीपिका पादुकोण सभी कलाकार एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख और जॉन के बीच छिड़ी इस जंग के बीच दीपिका पादुकोण के लुक और फिल्म में उनके रोल की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं 'पठान' का क्लाइमैक्स भी सामने आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ट्रेलर देखने के बाद फैंस द्वारा फिल्म के क्लाइमैक्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। चलिए जानते हैं आखिर क्या कहती है फैंस की थ्योरी.... 

विज्ञापन

Pathaan Climax Social Media fans says Deepika Padukone is real villian not john abraham in Shahrukh Khan film
पठान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पठान' के क्लाइमैक्स का हुआ खुलासा!
'पठान' का ट्रेलर साबित करता है कि किंग खान को ऐसे ही बॉलीवुड का बादशाह नहीं कहा जाता है। सामने आए एक्शन पैक्ड ट्रेलर में शाहरुख द्वारा किए गए एक्शन को देखकर लोग अभिनेता को जहां एक तरफ 57 साल का मानने से इंकार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कुछ ऐसा भी चल रहा है, जिसके बारे में पता लगते ही आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। ट्रेलर में शाहरुख खान जहां देश को बचाने की जद्दोजहद में लगे दिखाई दे रहे हैं, वहीं जॉन अब्राहम देश को तबाह करने की पूरी कोशिश में हैं। इन सब के बीच फिल्म में दीपिका किंग खान की मदद करते हुए दिखाई दे रही हैं, लेकिन अभिनेत्री की इतनी दरियादिली फैंस को रास नहीं आ रही है। सोशल मीडिया यूजर्स को दीपिका के कैरेक्टर पर डाउट हो रहा है। वह लगातार दावा कर रहे हैं कि शाहरुख की असली जंग जॉन से नहीं बल्कि दीपिका से होने वाली है।
Shehzada Trailer: डेविड के बेटे ने कार्तिक को बनाया शहजादा, कृति सेनन ने बताया संपूर्ण मनोरंजक पारिवारिक फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

Pathaan Climax Social Media fans says Deepika Padukone is real villian not john abraham in Shahrukh Khan film
पठान में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख से दो-दो हाथ करेंगी दीपिका?
यूट्यूब पर अपनी रिलीज के बाद से ही नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा 'पठान' का ट्रेलर यूं तो सबको भा रहा है, लेकिन फिर भी दीपिका का किरदार सबकी आंखों में खटक रहा है। फैंस दावा कर रहे हैं कि दीपिका हमारे 'पठान' यानी शाहरुख को प्यार के जाल में फंसा कर उनकी पीठ में छुरा भोगती नजर आने वाली हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर हर किसी को उम्मीद है कि दीपिका ही फिल्म की मेन विलेन निकलेंगी और शाहरुख की असली जंग उनसे ही होने वाली है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दीपिका यहां मेन विलेन हैं, जॉन नहीं!!!' हालांकि, अभी यह सब कयास सोशल मीडिया तक ही सीमित हैं और इन पर मेकर्स या किसी भी कलाकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब इस बात का पता लगाने के लिए हम सभी को 25 जनवरी तक का इंतजार करना होगा।
Filmy Wrap: अली बाबा से शीजान की छुट्टी और अनुष्का की सेल्स टैक्स विभाग को चुनौती, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन

Pathaan Climax Social Media fans says Deepika Padukone is real villian not john abraham in Shahrukh Khan film
फिल्म पठान - फोटो : social media

25 को सिनेमाघरों में आएगी 'पठान'
अब क्लाइमैक्स से अलग अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो 'पठान' एक भारतीय एजेंट की कहानी है, जो आतंकवादियों से अपने देश को बचाने के मिशन पर जाता है। फिल्म में शाहरुख जहां रॉ एजेंट हैं, वहीं दीपिका को उनकी लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाया गया है। जॉन अब्राहम 'पठान' में आतंकवादी के रोल में नजर आने वाले हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 
Sheezan Khan: 'अली बाबा दास्तान- ए- काबुल' में शीजान को रिप्लेस करेगा यह एक्टर, इस ट्विस्ट के साथ होगी एंट्री!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed