फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parul Chaudhary again tests Covid positive with family, says my condition is bad

छह महीने बाद 'अनुपमां' की ये एक्ट्रेस दोबारा हुई कोरोना संक्रमित, कहा- हालत बहुत खराब है

Wed, 14 Apr 2021 03:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 14 Apr 2021 03:33 PM IST
सार

पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा में डॉ मोना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पारुल चौधरी को दोबारा कोरोना हो गया है।

विज्ञापन
Parul Chaudhary again tests Covid positive with family, says my condition is bad
सीरियल अनुपमां के सेट का दृश्य - फोटो : Instagram

विस्तार

पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा में डॉ मोना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पारुल चौधरी को दोबारा कोरोना हो गया है। पारुल के साथ साथ उनकी मम्मी, पापा तथा बहन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पारुल ने अपनी हेल्थ तथा दोबारा कोरोना होने पर विस्तार से बताया है।  

विज्ञापन


पारुल ने कहा, 'सच बताउं तो इससे पहले मुझे इतना बीमार कभी महसूस नहीं हुआ। मुझमें लक्षण थे, बॉडी पेन था, सिर दर्द था लेकिन अब मुझमें बहुत ज्यादा कमजोरी आ रही है और एनर्जी लेवल जीरो है। स्मेल और टेस्ट तो है ही नहीं और इन सबके साथ लूज मोशन भी हो रहे हैं तो मेरी हालत बहुत ज्यादा खराब है। लेकिन मैं होम क्वारंटीन में हूं और मेरे साथ मेरी मम्मी, पापा, बहन सब को कोरोना हो गया है। हम सब घर पर ही इलाज करवा रहे हैं और कुछ फ्रेंड्स हैं जो थोड़ी बहुत हेल्प कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @parullchaudhry



इससे पहले सितंबर में पारुल को कोरोना हुआ था। इस बारे में पारुल कहती हैं, 'पहली बार जब मुझे कोरोना हुआ था तब मुझमें कोई लक्षण नहीं थे, वो तो वेब शो के शूट के लिए मैंने टेस्ट करवाया था तो मैं संक्रमित निकली और पहली बार में मुझे कोई तकलीफ नहीं हुई थी लेकिन अब जब दोबारा मुझे कोरोना हुआ है तो मेरी हालत बहुत खराब है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @parullchaudhry



वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट ने कोरोना को मात दे दिया है और कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। आलिया ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, टबस यही एक वक्त है जब नेगेटिव होना अच्छा लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed