फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Partho Ghosh will Direct Manisha Koirala starrer Agni Sakshi sequel

22 साल बाद इस फिल्म का बनेगा सीक्वल, 'संजू' की 'मां' नहीं ये होगी स्टारकास्ट

Wed, 04 Jul 2018 08:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Partho Ghosh will Direct Manisha Koirala starrer Agni Sakshi sequel
इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में पुरानी फिल्मों के गानों के रीमेक बनाने के साथ ही फिल्मों के सीक्वल बनाने का भी तेजी से चलन बन गया है। यही वजह है कि बीते कुछ समय से कई पुरानी फिल्मों के सीक्वल और रीमेक बनते आ रहे हैं। एक बार फिर से 22 साल पुरानी फिल्म का रीमेक बनने जा रहा है। जी हां , मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो साल 1996 में आई फिल्म 'अग्नि साक्षी' का सीक्वल बनने जा रहा है। पार्थो घोष द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पार्थो घोष फिर से नई स्टार कास्ट के साथ इस फिल्म के सीक्वल को बनाने को तैयार हैं। बता दें कि साल 1996 में आई फिल्म 'अग्नि साक्षी' हॉलीवुड फिल्म 'स्लीपिंग विद द एनिमी' का हिंदी रीमेक थी। 1996 में 'अग्नि साक्षी' को सिनेमाघरों में काफी पसंद किया गया था। फिल्म में मनीषा कोइराला की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। हाल ही में मनीषा कोइराला 'संजू' फिल्म में नजर आई हैं। 'संजू' को दर्शकों को अच्छा- खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में उन्होंने 'संजू' यानी रणबीर कपूर की मां नरगिस दत्त को रोल निभाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed