फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paris Hilton husband Carter Reum welcome baby boy via surrogacy kim kardashian and other congratulated couple

Paris Hilton: पेरिस हिल्टन के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी के जरिए दिया बेटे को जन्म

Wed, 25 Jan 2023 03:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Jan 2023 03:06 PM IST
सार

पेरिस हिल्टन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में पेरिस हिल्टन ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की है।

विज्ञापन
Paris Hilton husband Carter Reum welcome baby boy via surrogacy kim kardashian and other congratulated couple
Paris Hilton - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और बिजनेसवुमन पेरिस हिल्टन और उनके पति कार्टर रियम के घर किलकारी गूंजी है। दोनों अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। पेरिस हिल्टन ने सरोगेसी के जरिए बेटे को जन्म दिया है। पेरिस हिल्टन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। पेरिस हिल्टन के इस पोस्ट पर किम कार्दशियन समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है।

विज्ञापन

Chahatt Khanna: उर्फी के कमेंट पर चाहत खन्ना ने जाहिर की नाराजगी, बोलीं- निजी जिंदगी पर कमेंट की क्या जरूरत
विज्ञापन


पेरिस हिल्टन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में पेरिस हिल्टन ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की है। इसमें एक्ट्रेस अपने बेटे का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। पेरिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'हम तुम्हें बेशुमार प्यार करते हैं। इसके लिए शब्द नहीं हैं।' एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स के कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही फैंस भी जमकर बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पोस्ट के अलावा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के जरिए भी यह खुशखबरी साझा की है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मां बनना हमेशा से मेरा सपना रहा। मैं अब कार्टर के बच्चे की मां बनी हूं। मैं और कार्टर बेहद खुश हैं। हम साथ-साथ अपनी फैमिली लाइफ शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अपने पहले बच्चे की परवरिश को लेकर हम कितने खुश हैं, इसे बयां करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं।'
Varun-Natasha: वरुण-नताशा की सालगिरह पार्टी में सितारों का मेला, अनिल कपूर-करण जौहर समेत शामिल हुए ये सेलेब्स

बता दें कि पेरिस ने बीते वर्ष जनवरी में घोषणा की थी कि वह जल्द परिवार की शुरुआत करना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनकी टॉप प्रायोरिटी है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द से जल्द परिवार बढ़ाने की इच्छुक हैं। बता दें कि कुछ वर्ष एक-दूसरे को डेट करने के बाद पेरिस और कार्टर ने फरवरी 2021 में सगाई की। इसके बाद नवंबर 2021 में दोनों ने शादी की।
Salman Khan: सात साल बाद आमिर के घर क्यों पहुंचे सलमान खान, क्या खत्म हो गई कोल्ड वॉर?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed