{"_id":"39005e56666e88f6b50a36764b21eae7","slug":"parineeti-chopra-in-hasee-toh-phasee","type":"story","status":"publish","title_hn":"हां, मैं हंसी भी थी और फंसी भीः परिणिती चोपड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हां, मैं हंसी भी थी और फंसी भीः परिणिती चोपड़ा
अमर उजाला दिल्ली
Updated Sun, 02 Feb 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणिती चोपड़ा ने कहा कि वह हंसी तो फंसी की शूटिंग के दौरान वाकई फंस गईं थीं।
विज्ञापन
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा कहती हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' की शूटिंग के दौरान वह अपने किरदार में खो गई थीं। परिणीति ने फिल्म में एक सनकी वैज्ञानिक की भूमिका निभाई है।
परिणीति ने एक बयान में कहा, "हंसी तो फंसी' में तो मैं सचमुच फंस गई थी। मुझे अपने किरदार पर बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ता था। हल्की-फुल्की रोमांटिक फिल्मों में शर्मीली या चुलबुली लड़की का किरदार निभाना ज्यादा आसान है, जिसमें प्रेम कहानी हो और प्रेम भरे गीत हों और सुखद अंत हो।"
विज्ञापन
विनिल मैथ्यू निर्देशित फिल्म 'हंसी तो फंसी' में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा परिणीति के सहकलाकार हैं। परिणीति ने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद से मैथ्यू परिणीति की तारीफ करते नहीं थक रहे। उन्होंने कहा, "मीता के किरदार के लिए परिणीति मेरी पहली पसंद थीं। सिर्फ वही इस तरह के सनकी और पागलपन भरे किरदार में जान डाल सकती थीं। वह एक मेहनती अभिनेत्री हैं और फिल्म में उन्होंने बेहतरीन काम किया है।"