फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra in affair

पहली बार मोहब्बत में पड़ गईं परिणिती

Fri, 31 Jan 2014 02:43 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra in affair

परिणिती चोपड़ा का नाम पहली बार किसी एक्टर के साथ जुड़ रहा है। अभी तक वह सिंगल थीं।

विज्ञापन


जब दो खूबसूरत चेहरे एक-दूसरे के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे तो उनका करीब आना सहज ही है। कम से कम फिल्मी दुनिया के अनुभव तो यही हैं। अब तक तीन फिल्मों में सिर्फ परदे पर रोमांस करने वाली परिणीति चोपड़ा के बारे में चर्चा शुरू हो गई है कि उनका दिल ‘हंसी तो फंसी’ के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा पर आ गया है।

लेकिन सच यह भी है कि खुद सिद्धार्थ ने प्रियंका चोपड़ा की इस चचेरी बहन को इंप्रेस करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। सूत्रों की मानें तो सात फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म को प्रमोट करने में जुटी यह जोड़ी इन दिनों खुद के लिए भी अच्छा खासा वक्त निकाल रही है।
विज्ञापन


जब दोनों लोगों की निगाहों के सामने नहीं होते तो अकेले एक साथ काफी वक्त बिताते हैं। हालांकि वे कह रहे हैं कि उनके बीच सिर्फ दोस्ताना है, लेकिन देखने वालों का कहना है कि उनके हाव-भाव और अंदाज दूसरी हकीकत बयान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शूटिंग के दौरान भी यही स्थिति थी। आग दोनों तरफ बराबर लगी है। इसकी शुरुआत ऐसे हुई कि दिल्ली के सिद्धार्थ को ढंग से पंजाबी नहीं आती थी और परिणीति ने उन्हें यह भाषा सिखाने का जिम्मा ले लिया। पंजाबी सीखते-सिखाते बात आगे निकल गई। अब जबकि फिल्म का प्रमोशन चल रहा है तो दोनों को अलग-अलग शहरों की यात्रा के दौरान काफी समय साथ बिताने को मिल रहा है।

सूत्र बताते हैं कि पिछले हफ्ते दोनों देर रात तक मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में हॉलीवुड फिल्म ‘अमेरिकन हसल’ देखते पाए गए। यही नहीं, इससे पहले एक दिन जब एक चैनल के लिए शूट कैंसिल हो गया तो सिद्धार्थ मौका देखते ही परिणीति को सरप्राइज देने के लिए बांद्रा के एक प्रसिद्ध चायनीज रेस्तरां में ले गए।


उन्हें परिणीति को खुश करने का यह अच्छा चांस दिखा क्योंकि यह सुंदरी चायनीज फूड की दीवानी है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह सब कुछ दिखावा हैताकि फिल्म की इस बहाने चर्चा हो जाए या सचमुच दोनों प्यार की राह पर आगे बढ़ गए हैं। थोड़ा इंतजार कीजिए, पक्का जवाब मिल जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed