परिणीति को फिर लगी एक बुरी आदत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब परिणीति चोपड़ा को कुछ दिन चॉकलेट खाने से कोई नहीं रोक सकता। फिल्म हंसी तो फंसी की शूटिंग के दौरान उन्हें हर मीठी चीज से दूरी बनानी पड़ी थी। तब वे चॉकलेट के लिए ललचा कर रह जाती थीं।
दरअसल किरदार के अनुरूप परदे पर उन्हें काफी स्लिम ट्रिम दिखना था, सो उन्हें शूटिंग पूरी होने तक जंक फूड और स्वीट्स का स्वाद भूल जाना पड़ा। पंजाबी कुड़ी परिणीति वैसे भी खाती-पीती घर की लगती हैं।
ऐसे में अगर वे जरा भी मीठा खा लेती हैं, तो उनका बढ़ा हुआ वजन चेहरे पर दिख जाता है। खैर, अब परिणीति को कोई चिंता नहीं है। वे जीभर कर चॉकलेट खा रही हैं। उन्हें हंसी तो फंसी के डायरेक्टर ने भी शूटिंग पूरी होने के बाद चॉकलेट के कई बड़े पैकेट गिफ्ट में दिए हैं।