{"_id":"5b6ea1364f1c1b8e068b4f19","slug":"parineeti-chopra-and-sidharth-malhotra-film-jabariya-jodi-motion-poster-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4 साल बाद इन एक्टर्स की बनेगी 'जबरिया जोड़ी', मोशन पोस्टर हुआ रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 साल बाद इन एक्टर्स की बनेगी 'जबरिया जोड़ी', मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra and Sidharth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 'जबरिया जोड़ी' फिल्म की कहानी पकड़वा विवाह पर आधारित है। पहले इस फिल्म का नाम 'शॉटगन शादी' रखा जा रहा था।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा इस फिल्म के जरिए दूसरी बार बड़े परदे पर नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों स्टार साल 2014 में 'हंसे तो फंसे' फिल्म में नजर आए थे। 'जबरिया जोड़ी' फिल्म जबरदस्ती शादी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे शादी के लिए लोगों पर जबरन दवाब बनाया जाता है।
विज्ञापन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा इस फिल्म के जरिए दूसरी बार बड़े परदे पर नजर आएंगे। इससे पहले यह दोनों स्टार साल 2014 में 'हंसे तो फंसे' फिल्म में नजर आए थे। 'जबरिया जोड़ी' फिल्म जबरदस्ती शादी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे शादी के लिए लोगों पर जबरन दवाब बनाया जाता है।
विज्ञापन
Jabariya Jodi
'जबरिया जोड़ी' फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा- 'सरप्राइज पार्टी सुने हो..यह सरप्राइज शादी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।' खबरों की मानें तो इस फिल्म का टाइटल सिद्धार्थ का ही सुझाव था। जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी पढ़ने के दौरान सिद्धार्थ को यह नाम समझ में आया था जो कि मेकर्स को बहुत पसंद आया।
Surprise Party Sune ho ? ...yeh surprise shaadi hai ! Excited to announce my next film #JabariyaJodi with @parineetichopra @ektaravikapoor @RuchikaaKapoor @ShaileshRSingh @KarmaMediaEnt @balajimotionpic pic.twitter.com/LAvhMqgTjn
— Sidharth Malhotra (@S1dharthM) August 11, 2018
Parineeti Chopra and Sidharth
आपको बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा आखिरी बार फिल्म 'इत्तेफाक' में नजर आए थे। 6 साल के करियर में सिद्धार्थ ने महज 5 फिल्मों में काम किया है। वहीं परिणीति की झोली में 'जबरिया जोड़ी' के अलावा दो और फिल्में हैं। 'नमस्ते इंग्लैंड' और 'केसरी'। इन दोनों की फिल्मों की शूटिंग चल रही है। 'नमस्ते इंग्लैंड' में परिणीति अर्जुन कपूर के साथ मुख्य किरदार में है तो वहीं 'केसरी' में उनके अपोजिट अक्षय कुमार हैं।