फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra and Raghav Chadha enjoys a date night at the French Open shares glimpse on social Media

French Open 2025: डेट नाइट पर पेरिस निकले परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, फ्रेंच ओपन लाइव का उठा रहे लुत्फ

Sun, 08 Jun 2025 07:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Jun 2025 07:59 PM IST
सार

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ डेट नाइट एंजॉय कर रही हैं। दोनों फ्रेंच ओपन लाइव देखने पेरिस मे हैं।

विज्ञापन
parineeti chopra and Raghav Chadha enjoys a date night at the French Open shares glimpse on social Media
राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अक्सर अपने निजी और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट वे यहां फैंस के साथ साझा करती हैं। आज रविवार को पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि वे पति राघव चड्ढा के साथ डेट नाइट पर हैं। दरअसल, परी और राघव फिलहाल पेरिस में हैं। वे फ्रेंच ओपन 2025 लाइव देख रहे हैं।

विज्ञापन

फ्रेंच ओपन लाइव देखने पहुंचे परी-राघव
परिणीति चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट शेयर किए हैं। इसी में उन्होंने अपडेट दिया है कि वे फ्रेंच ओपन में पति राघव चड्ढा के साथ डेट नाइट पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्टेडियम से झलकियां भी शेयर की हैं। दरअसल, राघव और परी जानिक सिनर और कार्लोस अलकराज के बीच का मुकाबला देखने पहुंचे हैं।

Thug Life BO Collection Day 4: छुट्टी वाले दिन भी ‘ठग लाइफ’ ने किया निराश, दर्ज हुआ अब तक का सबसे कम नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेट्जेल का लिया आनंद
आज रविवार 8 जून को विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर और स्पेन के कार्लोस अलकराज के बीच कड़ा मुकाबला है। परिणीति ने दोनों के बीच के मैच की झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके अलावा वे इस दौरान अपनी पसंदीदा डिश प्रेट्जेल एंजॉय करती दिखीं। इसकी झलक शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'लेकिन मैं प्रेट्जेल के लिए यहां आई हूं'। बता दें कि प्रेट्जेल एक तरह की पेस्ट्री होती है।



विज्ञापन

ओटीटी डेब्यू को तैयार परिणीति
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे नेटफ्लिक्स की सीरीज में नजर आएंगी। इसके जरिए वे ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। यह सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। शो के निर्माता सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। रेंसिल डिसिल्वा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, जेनिफर विंगेट, चैतन्य चौधरी, सुमीत व्यास और अन्य कलाकार शामिल हैं। यह सीरीज शिमला की सुरम्य पहाड़ियों के बीच सेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed