फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal talks about working in Hera Pheri 3 and Welcome To The Jungle reveals he is excited yet nervous

Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर घबराए हुए हैं परेश रावल, एक्टर ने किया वजह का खुलासा

Thu, 12 Oct 2023 11:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 12 Oct 2023 11:00 PM IST
सार

परेश रावल ने 'हेरा फेरी' और 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की नई फिल्मों को लेकर अपनी घबराहट जाहिर की। अभिनेता अपनी इन फिल्मों के लिए उत्साहित हैं, लेकिन घबराए हुए और डरे हुए भी हैं।

विज्ञापन
Paresh Rawal talks about working in Hera Pheri 3 and Welcome To The Jungle reveals he is excited yet nervous
परेश रावल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

परेश रावल ने साल 2000 की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हेरा फेरी' में 'बाबूराव गणपतराव आप्टे' की भूमिका निभाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। वह इस किरदार के जरिए 'बाबू भैया' के रूप में दर्शकों के बीच मशहूर हो गए। 2006 में 'फिर हेरा फेरी' की रिलीज के साथ उन्होंने इस किरदार के साथ वापसी की, तब से दर्शक एक बार फिर इस किरदार के साथ उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार, 'हेरा फेरी 3' के साथ इंतजार खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही परेश रावल 'वेलकम टू द जंगल' में भी नजर आएंगे। अब उन्होंने अपनी दोनों फिल्म के बारे में बात की।

विज्ञापन

दोनों फिल्मों पर क्या बोले परेश
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने 'हेरा फेरी' और 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की नई फिल्मों को लेकर अपनी घबराहट जाहिर की। अभिनेता अपनी इन फिल्मों के लिए उत्साहित हैं, लेकिन घबराए हुए और डरे हुए भी हैं। दरअसल, अभिनेता ने कहा कि हालांकि वह उत्साहित हैं, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने को लेकर चिंतित भी हैं।
Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी यह अभिनेत्री, अभिनेता के साथ पहली बार करेंगी रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से डरे हुए हैं अभिनेता
परेश रावल ने कहा, 'बेशक, उत्साह है, लेकिन इसके साथ-साथ बहुत घबराहट भी है। मुझे कभी-कभी यह भी डर लगता है, क्योंकि फाइनल प्रोडक्ट वैसा आना भी चाहिए, जैसा सोचा गया था। हमें उम्मीदें हैं, लेकिन हमसे ज्यादा दर्शकों को उम्मीदें हैं। 'हेरा फेरी' और 'वेलकम' के लिए भी उन्होंने काफी लंबा इंतजार किया है तो हां, मुझे डर लग रहा है। हालांकि उन्हें यह भी विश्वास है कि मैं कड़ी मेहनत से एक अच्छा उत्पाद पेश करूंगा।'
Aaliya Qureshi: थाईलैंड के मॉल में हुई गोलीबारी में बाल-बाल बची थीं आलिया कुरैशी, फैंस संग साझा किया अनुभव

विज्ञापन

फिल्मों की कास्ट
'हेरा फेरी 3' में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस बीच, 'वेलकम' फिल्म सीरीज की तीसरी किस्त 'वेलकम टू द जंगल' की घोषणा अक्षय के जन्मदिन पर की गई। फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे और इसमें संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव , तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी, शारिब हाशमी, इनामुलहक, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और रवीना टंडन भी हैं।
Animal: इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर, निर्माताओं ने बनाई यह खास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed