फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal Talk About Stealing Stories From Hollywood Film By 80 Era Bollywood Filmmaker

Paresh Rawal: परेश रावल ने सुनाया 80-90 के दशक की फिल्मों का किस्सा, बोले- ‘हम तो चोरी का माल उठाते थे’

Wed, 26 Feb 2025 04:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 26 Feb 2025 04:06 PM IST
सार

परेश रावल फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों को लेकर बात की। साथ ही यह भी बताया कि 80 और 90 के दशक में जो हिंदी फिल्में बनती थीं, उनमें से अधिकतर हॉलीवुड की कॉपी होती थीं। फिर कैसे बदली बॉलीवुड की कंडीशन?

विज्ञापन
Paresh Rawal Talk About Stealing Stories From Hollywood Film By 80 Era Bollywood Filmmaker
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परेश रावल बॉलीवुड के एक उम्दा कलाकार हैं, हर तरह के किरदारों को बखूबी निभा लेते हैं। 90 के दशक में भी इस एक्टर ने कमाल के किरदार बड़े पर्दे पर निभाए हैं। हाल ही में परेश रावल ने सिद्धार्थ कानन के यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया कि 80 और 90 के दशक में फिल्ममेकर्स हॉलीवुड फिल्मों की कहानी चोरी करके अपनी फिल्में बनाते थे।   

विज्ञापन


कैसेट लेकर घूमते थे फिल्ममेकर्स 
परेश रावल इंटरव्यू में बताते हैं, ‘मैंने खुद देखा है। फिल्ममेकर्स हॉलीवुड फिल्मों की कैसेट लेकर घूमते थे और हमें कहते थे कि इसे देख लो। बाद में उसी कहानी में किसी और हॉलीवुड कहानी के एलीमेंट्स मिलाकार फिल्म तैयार करते थे। अच्छा हुआ कि हॉलीवुड वालों ने अपने ऑफिस भारत में खोले तब उनकी कहानियों के लिए पैसे हमारे फिल्ममेकर्स को देने पड़ गए, वरना हम तो चोरी का माल उठाते थे।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Hera Pheri 3: 'मेरे बिना कास्ट पूरी नहीं होगी', तब्बू ने जताई प्रियदर्शन की 'हेरा फेरी 3' में एंट्री की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बदली हमारी इंडस्ट्री की तस्वीर 
परेश रावल आगे कहते हैं, ‘जब हॉलीवुड वाले भारत में आए तो हमारे फिल्ममेकर्स को समझा आया कि हमारी कहानियां कितनी पॉवरफुल हैं। जब हमारे फिल्ममेकर्स कहानियों पर मेहनत करने लगे तो रिजल्ट भी सामने आए।’   

ये खबर भी पढ़ें:Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' में कार्तिक आर्यन को किया गया था कास्ट? परेश रावल ने बता दी सच्चाई

‘हेरा फेरी 3’ के अलावा इन फिल्मों में दिखेंगे
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को रिलीज होने में समय लग सकता है। लेकिन इस साल परेश रावल फिल्म ‘थामा’ और ‘द ताज स्टोरी’ में नजर आएंगे। ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed