फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hera Pheri 3: Tabu teases possible reunion with Priyadarshan for movie says cast wont be complete without me

Tabu: 'मेरे बिना कास्ट पूरी नहीं होगी', तब्बू ने जताई प्रियदर्शन की फिल्म 'हेरा फेरी 3' में एंट्री की संभावना

Mon, 03 Feb 2025 11:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Feb 2025 11:58 PM IST
सार

Hera Pheri 3: हाल ही में प्रियदर्शन ने अपनी फिल्म 'हेरा फेरी 3' का एलान किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल और अक्षय कुमार एक बार फिर नजर आएंगे। इस बीच तब्बू ने भी फिल्म में एंट्री के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
Hera Pheri 3: Tabu teases possible reunion with Priyadarshan for movie says cast wont be complete without me
तब्बू-प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में निर्देशक प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फिल्म 'हेरा फेरी 3' बनाने का एलान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को यह खबर दी। अपने पोस्ट में उन्होंने अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को टैग किया। 'हेरा फेरी' की तीसरी कड़ी के एलान ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है। अब तब्बू ने संकेत दिया है कि वे भी कास्ट में शामिल हो सकती हैं।

विज्ञापन

प्रियदर्शन ने दिया रिटर्न गिफ्ट
प्रियदर्शन ने 30 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। अक्षय कुमार ने एक पोस्ट लिखकर प्रियदर्शन को बधाई दी और कहा कि आपके साथ जन्मदिन मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या होगा कि मैं पूरा दिन आपके साथ सेट पर ही बिताऊं। इसके जवाब में प्रियदर्शन ने एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, 'मैं भी रिटर्न गिफ्ट देता हूं और मैं 'हेरा फेरी 3' बनाना चाहता हूं। क्या तुम तैयार हो'? पोस्ट में उन्होंने अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल को टैग किया।

यह खबर भी पढ़ें:
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बेचा मुंबई स्थित अपार्टमेंट, 61 प्रतिशत मुनाफे के साथ करोड़ों में हुई डील

विज्ञापन
विज्ञापन

तब्बू भी आएंगी नजर 
इस बात के करीब तीन-चार दिनों बाद अब आज सोमवार को तब्बू ने अक्षय कुमार वाली पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'कास्ट मेरे बिना पूरी नहीं होगी'। तब्बू के इस पोस्ट ने हलचल मचा दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इन तीनों सितारों के साथ तब्बू भी इस फिल्म में नजर आएंगी।

विज्ञापन

पहली फिल्म में तब्बू आई थीं नजर
तब्बू फिल्म 'हेरा फेरी' (2000) में नजर आ चुकी हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया। इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी फिल्म का दूसरा पार्ट साल 2006 में आया। इसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। इसमें तब्बू नजर नहीं आईं। दूसरे पार्ट में बिपाशा बसु, सुनील शेट्टी, अक्षय और परेश रावल के अलावा राजपाल यादव और रिमी सेन दिखे। देखना दिलचस्प होगा कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही 'हेरा फेरी 3' में क्या तब्बू नजर आएंगी?

यह खबर भी पढ़ें:
Grammy: पीएम मोदी ने इंडो अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी मिलने पर दी बधाई, बोले- 'यह बहुत सराहनीय है'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed