फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal Reaction On comparisons Of His Role URI The Surgical Strike with Madhavan character in Dhurandhar

'सिगरेट नहीं पी, लेकिन फोन जरूर तोड़े'; 'उरी' से 'धुरंधर' की तुलना पर परेश रावल ने दिया मजेदार रिएक्शन

Sat, 28 Mar 2026 06:13 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 28 Mar 2026 06:13 PM IST
सार

Paresh Rawal On His Role In URI: फिल्म 'धुरंधर' के बाद अब 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच साल 2019 में आई फिल्म 'उरी' में परेश रावल के किरदार की तुलना 'धुरंधर' में माधवन के रोल से हो रही है। इस पर परेश रावल ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Paresh Rawal Reaction On comparisons Of His Role URI The Surgical Strike with Madhavan character in Dhurandhar
अजित डोभाल-परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता परेश रावल ने साल 2019 में आई फिल्म 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक' में एनएसए अजीत डोभाल का रोल अदा किया था। इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' लगी हुई है। इसमें और इसके पहले पार्ट 'धुरंधर' में आर माधवन ने जो भूमिका निभाई है, उसकी तुलना परेश रावल के 'उरी' के रोल से हो रही है। इस पर परेश रावल ने सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

Paresh Rawal Reaction On comparisons Of His Role URI The Surgical Strike with Madhavan character in Dhurandhar
आर माधवन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

यूजर ने तुलना करते हुए क्या लिखा?
बीते वर्ष आई फिल्म 'धुरंधर' ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसका दूसरा पार्ट 'धुरंधर 2' 19 मार्च को रिलीज हुआ। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने 'उरी' में परेश रावल के किरदार की तुलना 'धुरंधर' में आर माधवन की भूमिका से की। यूजर ने उरी के एक दृश्य की फोटो साझा करते हुए लिखा कि उन्हें फिल्म में परेश रावल का रोल काफी पसंद आया। बस फर्क यह था कि फिल्म में उन्हें धूम्रपान करते नहीं दिखाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेश रावल ने क्या कहा?
परेश रावल ने यूजर के इस तुलनात्मक पोस्ट को री-शेयर करते हुए काफी मजेदार रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'धूम्रपान नहीं किया था, लेकिन फोन जरूर तोड़े'। परेश रावल का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यूजर्स ने लिखा- 'अब आगे क्या करना है'?
परेश रावल के इस रिएक्शन पर नेटिजन्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अजित डोभाल बॉन्ड फ्रेंचाइजी की तरह हैं। बॉन्ड का किरदार निभाना एक सम्मान की बात है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सर, मुझे लगता है कि फोन के साथ ऐसा होना ही था'। एक यूजर ने लिखा, 'आपने अजीत डोभाल का रोल सबसे शानदार तरीके से निभाया'। बात करें फिल्म 'धुरंधर 2' की तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह 700 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed