फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paresh Rawal As Babu Bhaiya In Hera Pheri Movie His Character Famous Dialogues And Popularity In Memes

Paresh Rawal: मीम्स की दुनिया में मशहूर हैं बाबू भैया, ‘हेरा-फेरी’ के ये डायलॉग भी सदाबहार

Tue, 20 May 2025 08:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 20 May 2025 08:59 PM IST
सार

‘हेरा फेरी’ फिल्म में बाबू भैया उर्फ बाबूराव का किरदार सबसे ज्यादा मशहूर हुआ। इस किरदार को परेश रावल ने अलग ही अंदाज में निभाया था। हाल ही में एक्टर ने घोषणा की है कि वह अगली ‘हेरा फेरी’ फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे। इस बात से फैंस दुखी हैं। हम आपको बता रहे हैं कि बाबू भैया के कुछ पॉपुलर डायलॉग्स और मीम्स के बारे में। 

विज्ञापन
Paresh Rawal As Babu Bhaiya In Hera Pheri Movie His Character Famous Dialogues And Popularity In Memes
फिल्म 'हेरा फेरी' में बाबूराव उर्फ बाबू भैया के किरदार में परेश रावल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में परेश रावल ने कहा कि वह ‘हेरा फेरी’ की अगली फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। इस फिल्म में वह बाबू भैया नाम का एक आइकॉनिक रोल निभा चुके हैं। दर्शक इस किरदार को खूब पसंद करते हैं। बाबू भैया के डायलॉग्स आज भी पॉपुलर हैं। साथ ही मीम्स की दुनिया में भी बाबू भैया के कैरेक्टर का खूब इस्तेमाल किया जाता है। जानिए, बाबू भैया के चर्चित डायलॉग और कुछ खास मीम्स। 
विज्ञापन


बाबू भैया के पॉपुलर डायलॉग्स 
फिल्म ‘हेरा फेरी’ में बाबू भैया माेटा सा चश्मा लगाते हैं, धोती पहनते हैं। मराठी अंदाज में अपने डायलॉग बाेलते हैं। बाबू भैया के वैसे तो कई डायलॉग फेमस हैं लेकिन इन डायलॉग्स को खूब पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
  • ‘मस्त जोक मारा है, हंस से हलकट।’
  • ‘मेरे को तो ऐसा धक धक हो रेला है, चोर के घर में चोरी।’
  • ‘मार मार इसको.. खोपड़ी तोड़ इसका.. खोपड़ी तोड़।’
  • ‘उठा ले रे बाबा, उठा ले, मेरे को नहीं रे, इन दोनों को गरीबों को उठा लें।’ 
  • ‘ये बाबूराव का स्टाइल है’ 

बाबू भैया के मीम्स भी हैं खूब मशहूर 
फिल्म ‘हेरा फेरी’ के किरदार बाबू भैया या बाबूराव को मीम्स की दुनिया में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। इस कैरेक्टर के डायलॉग्स लगभग हर सिचुएशन पर फिट बैठ जाते हैं। मीम्स में कॉमेडी लेवल बाबू राव की वजह से बढ़ जाता है। मीम्स लवर भी बाबूराव के मीम्स को खूब एंज्वॉय करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Phir Hera Pheri Memes (@_phir_hera_pheri_memes_)


क्या है इस फिल्म की कहानी 
25 साल पहले प्रियदर्शन ने फिल्म ‘हेरा फेरी’ निर्देशित की थी। वक्त के साथ यह एक कल्ट कॉमेडी फिल्म बन गई। ‘हेरा फेरी’ की कहानी राजू (अक्षय कुमार) श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबूराव गणपत राव उर्फ बाबू भैया नाम के तीन किरदारों के ईद-गिर्द घूमती है। राजू और श्याम, बाबूराव के किराएदार हैं। इन सबको पैसों की तंगी है। ऐसे में एक फोन का क्रॉस कनेक्शल लगता है, जिसमें एक बच्ची के लिए फिरौती मांगी जाती है। यह कॉल कैसे राजू, श्याम और बाबू भैया की जिंदगी बदल देती है, इसी कहानी को कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया है। ‘हेरा फेरी’ एक फ्रैंचाइज फिल्म भी है, इसके कई पार्ट आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed