फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parampara 2 web series release watch on disney plus hotstar crime drama star cast news in hindi

Parampara 2 Release: खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार! 'परंपरा' का दूसरा सीजन रिलीज, यहां देखें

Thu, 21 Jul 2022 07:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Jul 2022 07:57 PM IST
सार

वेब सीरीज 'परंपरा' दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसकी रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिर इसका दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। 

विज्ञापन
parampara 2 web series release watch on disney plus hotstar crime drama star cast news in hindi
Parampara 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेब सीरीज 'परंपरा' दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसकी रिलीज के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब आखिर इसका दूसरा सीजन रिलीज हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार 'परंपरा 2' आज यानी 21 जुलाई से 'डिज्नी प्लस हॉट स्टार' पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन

फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं
वेब सीरीज 'परंपरा' में जब लोगों को अपनों के ही खिलाफ साजिश रचते और उन्हें नुकसान पहुंचाते हुए देखा गया, तो दर्शक हैरान रह गए। इस सीरीज में राजनीति, अपराध की कई परतें खुलती नजर आईं। दर्शकों को यह सीरीज काफी पसंद आई। तभी से मेकर्स ने दर्शकों की नब्ज को पकड़ा अब वह इसका दूसरा सीजन लेकर हाजिर हो गए हैं। बता दें कि 'परंपरा' में दर्शकों को परिवार के बीच राजनीति, अपराध और आपसी बैर देखने को मिला था, जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इस सीरीज के पहले सीजन के करीब एक साल बाद इसका सीजन 2 आया है। दर्शक इसका काफी समय से इंतजार कर रहे थे, अब जब सीरीज रिलीज हुई है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर ने बढ़ाई थी उत्सुकता
बता दें कि 'परंपरा' के पहले सीजन में दर्शकों ने देखा था कि गोपी (नवीन चंद्र) अपने चाचा के खिलाफ खड़ा हो जाता है। वहीं, दूसरे सीजन में इससे आगे की कहानी दिखाई गई है। 'परंपरा 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया था। ट्रेलर ऐसा था, जिससे दर्शक इसका सीजन 2 देखने के लिए बेताब हो उठे थे। सीजन 2 वहीं से शुरू होता है, जहां से पिछले सीजन में इसने दर्शकों को छोड़ा था, जहां गोपी ने रचना और सुरेश की शादी में नायडू को मारने की कोशिश की थी।

विज्ञापन

क्या मोड़ लेगी कहानी?
वेब सीरीज के सीजन 2 में नायडू परिवार की कहानी क्या मोड़ लेती है, यह देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प है। सीरीज के पहले सीजन में नवीन चंद्र ने गोपी का अहम रोल निभाया था। जगपति बाबू ने सीजन 1 में गोपी के पिता मोहन राव का रोल निभाया था। जाहिर है कि दर्शकों को 'परंपरा 2' से भी काफी उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed