फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Param Sundari Movie Actress Janhvi Kapoor Want Some Special Qualities In Her Partner

Janhvi Kapoor: अपने पार्टनर में कुछ खास खूबियां चाहती हैं जान्हवी कपूर, कपिल शर्मा के शो में खुला राज

Sat, 30 Aug 2025 06:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 30 Aug 2025 06:00 PM IST
सार

जान्हवी कपूर की रोमांटिक फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हो चुकी है, इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर भी पहुंची थी। इस शो पर जान्हवी ने कुछ खूबियां का जिक्र जो वह अपने पार्टनर चाहती हैं। 

विज्ञापन
Param Sundari Movie Actress Janhvi Kapoor Want Some Special Qualities In Her Partner
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

विस्तार

हाल ही में जान्हवी कपूर को ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शाे’ में फिल्म ‘परम सुंदरी’ के को-एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा गया। दोनों ने जहां फिल्म को लेकर बातचीत की, वहीं अपनी लव लाइफ के बारे में भी कुछ बातें साझा कीं। जान्हवी ने बताया कि वह अपने पार्टनर में क्या-क्या खूबियां चाहती हैं। 

विज्ञापन

जाहन्वी को पार्टनर के तौर पर एक कुक चाहिए
कपिल शर्मा ने शो में पूछा कि जान्हवी आपको कैसे इंप्रेस किया जाए? इस पर वह बोलीं- ‘यह खाने पर आधारित है, सर।’ आगे सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, ‘इन्हें एक कुक चाहिए।’ फिर जान्हवी कपूर कहती हैं, ‘मेरे पार्टनर को खाना बनाना आना चाहिए, वह खाने के शौकीन होने चाहिए। हां, वह तीखा खाना सहन कर पाते हों।’ दरअसल, जान्हवी को तीखा खाना बहुत पसंद है। वह आगे जवाब देती हैं, ‘बेशक, खाने के साथ अगर हरी मिर्ची साइड में नहीं रखी तो वो खाना ही क्या है? बताते चलें कि असल जिंदगी में जान्हवी कपूर का नाम बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया से जुड़ा जाता है, दोनों को अक्सर साथ डेट पर देखा भी जाता है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Param Sundari Review: ट्रेलर तक ही ठीक थी ‘परम सुंदरी’, फीकी कहानी और सिद्धार्थ के नकली एक्सप्रेशन देंगे तकलीफ 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी कपूर की फिल्म को मिला अच्छा रिस्पॉन्स 
जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन यानी बीते शुक्रवार को इसने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं आज 4.57 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकडे़) का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 11.82 करोड़ रुपये हो चुका है। 

Param Sundari Movie Actress Janhvi Kapoor Want Some Special Qualities In Her Partner
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
क्या है फिल्म ‘परम सुंदरी’ की स्टोरी लाइन 
जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘परम सुंदरी’ एक रोमांटिक ड्रामा है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है। इन दोनों के बीच कैसे प्यार होता है, यह फिल्म की स्टोरी लाइन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed