फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Paparazzi said I love you to Urfi Javed fashion queen reaction on proposal actress viral video

Urfi Javed: उर्फी जावेद से पैपराजी ने कहा 'आई लव यू', प्रपोजल पर फैशन क्वीन बोलीं - 'बीवी का नंबर दो'

Sat, 12 Nov 2022 09:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 12 Nov 2022 09:38 PM IST
सार

पैपराजी से जैसे ही उर्फी जावेद ने उसका नंबर मांगा तो उसने भी झट से जवाब देते हुए खुद को कुंवारा बता दिया।

विज्ञापन
Paparazzi said I love you to Urfi Javed fashion queen reaction on proposal actress viral video
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उर्फी जावेद अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। उर्फी को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर सामने आती रहती हैं। जहां भी वह दिखती हैं, पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं और कई तरह के सवाल करते हैं। हाल ही में एक बार फिर उर्फी जावेद पैपराजी के सामने आ गईं। स्टनिंग उर्फी को देखने के बाद एक पैपराजी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाया और उसने उर्फी के सामने अपने दिल की बात कह डाली। बता दें कि उर्फी जावेद को देखने के बाद एक पैपराजी ने उन्हें झट से आई लव यू बोल दिया। यह बात सुनने के बाद उर्फी ब्लश करने लगीं। इसके बाद उर्फी ने पैपराजी से हंसते हुए कहा, 'बहुत मारूंगी, अपनी बीवी का नंबर दो'।

विज्ञापन

Rakesh Kumar: अमिताभ का घंटा घंटा चुराकर बनाई फिल्म ‘याराना’, रेखा से पहली बार कराई इस हीरोइन की डबिंग
विज्ञापन


पैपराजी ने खुद को बताया अविवाहित
पैपराजी से जैसे ही उर्फी जावेद ने उसका नंबर मांगा तो उसने भी झट से जवाब देते हुए खुद को कुंवारा बता दिया। पैपराजी ने कहा कि 'उर्फी जी आप बहुत सुंदर लग रही हैं। मैं आपको देखकर भावुक हो गया। प्यार अंधा होता है।' इस पर उर्फी भी हंसने लगीं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Arbaaz Khan: पारिवारिक मूल्यों पर अरबाज खान ने की बात, बोले- हमेशा देंगे भाई सलमान-सोहेल का साथ
 
उर्फी और पैपराजी की मजेदार बातें
उर्फी जावेद और पैपराजी की ये मजेदार बातें सभी फैंस को पसंद आ रही हैं। उर्फी पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करती नजर आती हैं। अक्सर पैपराजी और उर्फी ऐसी ही मजेदार बातें करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि इस बार उर्फी क्रॉप टॉप और पैंट में नजर आईं। वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



बोल्ड अंदाज में नजर आती रहती हैं उर्फी 
बता दें कि इससे पहले उर्फी जावेद का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में उर्फी सेमी न्यूड फोटोशूट करती हुई नजर आई थीं। उर्फी के वीडियो को देखकर कई लोग उन पर भड़कते हुए दिखाई दिये। उर्फी अपने बोल्ड अंदाज में नजर आती रहती हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन पर गुस्साते हुए उन्हें पूरे कपड़े पहनने की सलाह देते हैं। वहीं उर्फी के फैंस उनकी तारीफ करते हैं।
Shahrukh khan: फिल्मों को लेकर किंग खान की खुशी का ठिकाना नहीं, बोले- पठान के साथ ये फिल्में भी होंगी हिट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed