फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi to play Atal Bihari Vajpayee in biopic Main Rahoon Ya Na Rahoon Yeh Desh Rehna Chahiye - Atal

ATAL: अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाएंगे पंकज त्रिपाठी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Fri, 18 Nov 2022 02:04 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 18 Nov 2022 02:04 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi to play Atal Bihari Vajpayee in biopic Main Rahoon Ya Na Rahoon Yeh Desh Rehna Chahiye - Atal
अटल - फोटो : सोशल मीडिया

'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए'...पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के इसी सपने को बड़े पर्दे पर उतारने की जिम्मेदरी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने अपने कंधों पर उठाई है। दरअसल, निर्देशक रवि जाधव जल्द ही उल्लेख एनपी की किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' पर आधारित एक फिल्म लाने जा रहे हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की बायोपिक 'मैं रहूं या ना रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल' में उनकी भूमिका बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी निभाने वाले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यूं तो अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस बायोपिक की अनाउंसमेंट इसी साल 28 जून को हुई थी। लेकिन, उस समय फिल्म की स्टारकास्ट की जानकारी पब्लिक नहीं की गई थी। वहीं अब मेकर्स ने न केवल फिल्म में पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी का एलान किया है, बल्कि फिल्म की रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी साझा की है। बताया जा रहा है कि रवि जाधव के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pankaj Tripathi to play Atal Bihari Vajpayee in biopic Main Rahoon Ya Na Rahoon Yeh Desh Rehna Chahiye - Atal
अटल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस मौके पर पंकज त्रिपाठी कहते हैं, "ऐसे मानवीय राजनेता को पर्दे पर चित्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। वह न केवल एक राजनेता थे, बल्कि उससे कहीं अधिक, वह एक उत्कृष्ट लेखक और एक प्रसिद्ध कवि थे। उनके नक्शे कदम पर चलना मेरे जैसे अभिनेता के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं।"

विज्ञापन

वहीं निर्देशक रवि जाधव कहते हैं, "एक निर्देशक के रूप में मैं डायरेक्ट करने के लिए अटलजी की कहानी से बेहतर कोई और कहानी नहीं मांग सकता। सबसे बड़ी बात यह है कि अटलजी की कहानी को स्क्रीन पर लाने के लिए मेरा साथ पंकज त्रिपाठी जैसे एक अनुकरणीय अभिनेता दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed