{"_id":"62989a78ab771a7fe127d164","slug":"pankaj-tripathi-film-sherdil-the-pilibhit-saga-first-poster-launched-the-trailer-will-out-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sherdil The Pilibhit Saga: 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' का पहला पोस्टर लॉन्च, शेर की आंख में दिखी पंकज त्रिपाठी की तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sherdil The Pilibhit Saga: 'शेरदिल द पीलीभीत सागा' का पहला पोस्टर लॉन्च, शेर की आंख में दिखी पंकज त्रिपाठी की तस्वीर
Thu, 02 Jun 2022 05:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 02 Jun 2022 05:07 PM IST
सार
पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक शेरदिलः द पीलीभीत सागा का पहला पोस्ट लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर कल आएगा। इस फिल्म में पकंज के साथ सयानी गुप्ता भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
शेर दिल द पीलीभीत सागा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिलः द पीलीभीत सागा का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। इस नए पोस्टर को देखने के बाद लोगों की बेताबी और अधिक बढ़ चुकी है। जारी किए गए पोस्टर में शेर की आंख में पंकज त्रिपाठी की तस्वीर नजर आ रही है जो फिल्म की कहानी की ओर इशारा कर रही है। फिल्म में पंकज के अलावा सयानी गुप्ता भी अहम किरदार में नजर रोल में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज किया जाएगा। शेरदिल का निर्माण टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी ने बनाया है। पंकज के अलावा फिल्म में नीरज काबी और सयानी गुप्ता भी दिखने वाले हैं। हाल ही में पंकज ने फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर ट्विटर पर अपने फैंस के साथ साझा की थी। यह तस्वीर उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान की थी। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'आंखों में स्नेह। दिलों में पवित्रता। शेरदिल - द पीलीभीत सागा 24 जून 2022 को रिलीज हो रही है।'
The affection in the eyes. The purity in the hearts.#Sherdil - The Pilibhit Saga releasing on 24th June 2022.@srijitspeaketh#NeerajKabi@sayanigupta@TSeries#BhushanKumar#KrishanKumar#ShivChanana@RelianceEnt@vivekbagrawal pic.twitter.com/noXz7uCTZV
— पंकज त्रिपाठी (@TripathiiPankaj) May 24, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में शहरीकरण की वजह से कम होते जंगल और उसकी वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं के साथ मानव-पशु संघर्ष और गरीबी को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की कहानी जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की है जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज आखिरी बार फिल्म बच्चन पांडे में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने भावेश भोपलो नाम के शख्स का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया था।
फिल्म में शहरीकरण की वजह से कम होते जंगल और उसकी वजह से उत्पन्न हुई समस्याओं के साथ मानव-पशु संघर्ष और गरीबी को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की कहानी जंगल के किनारे बसे एक गांव के लोगों की है जिन्हें हर दिन कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज आखिरी बार फिल्म बच्चन पांडे में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने भावेश भोपलो नाम के शख्स का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया था।