फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi calls KK his favorite singer actor says My wish of meeting him remains unfulfilled

Remembering KK: पंकज त्रिपाठी के पसंदीदा गायक थे केके, भारी मन से बोले- मैं उनसे मिलना चाहता था लेकिन...'

Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pankaj Tripathi calls KK his favorite singer actor says My wish of meeting him remains unfulfilled
पंकज त्रिपाठी नील - फोटो : insta

बॉलीवुड के दिग्गज गायक केके यानी कृष्ण कुमार कुन्नथ का 31 मई को तबीयत खराब होने के बाद निधन हो गया था। इससे न सिर्फ फैंस के बीच बल्कि फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। कई हस्तियों ने केके को श्रद्धांजलि अर्पित की। अब पंकज त्रिपाठी ने गायक केके के निधन पर शोक व्यक्त किया,अभिनेता ने उन्हें याद करते हुए बताया कि केके उनके पसंदीदा गायक थे और वह उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं। 

विज्ञापन

शेरदिल द पीलिभीत सागा के गाने को केके ने दी थी अपनी आवाज
बता दें कि जल्दी ही पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिल द पीलिभीत सागा' रिलीज के लिए तैयार है और इस फिल्म के गाने 'धूप पानी बहने दो' को भी केके ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। अब पंकज त्रिपाठी ने हालिया इंटरव्यू में, बात करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म 'शेरदिल द पीलीभीत सागा; की स्क्रीनिंग के दौरान उनसे मिलने का फैसला किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी ने के पसंदीदा सिंगर थे केके
पंकज त्रिपाठी ने उन्हें याद करते  हुए कहा, "मैं गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान केके से मिलना चाहता था। जब रिकॉर्डिंग हुई तो मैं शहर से बाहर था। इसलिए, जब मैंने स्टूडियो में गुलजार साहब, निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी और शांतनु दा के साथ केके की तस्वीर देखी, तो मैंने तय किया था कि जिस दिन शेरदिल की ट्रायल स्क्रीनिंग होगी, मैं केके से मिलूंगा और उनसे बातचीत करूंगा"

अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने आगे बात करते हुए कहा, "मैं केके का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, वह मेरे पसंदीदा गायकों में से एक हैं। उन्होंने जो गाना गाया है वह बहुत ही भावपूर्ण और अद्भुत ट्रैक है। हालांकि, उनसे मिलने की मेरी इच्छा अधूरी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed