फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Kapoor will fight to save Urdu

सहर: उर्दू को बचाने का संघर्ष करेंगे पंकज कपूर, लखनऊ में होगी फिल्म की शूटिंग

Mon, 10 Dec 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Kapoor will fight to save Urdu
pankaj kapoor

ऐतिहासिक रूप से उर्दू भाषा का विकास भले मुगलकाल में हुआ परंतु यह पूरे हिंदुस्तान की भाषा है। पिछले कुछ दशक में इसका इस्तेमाल कम हुआ और स्थिति यह है कि उर्दू को भविष्य में बचाने की चिंता है। भाषा के साथ प्रसिद्ध गीतकार गुलजार उर्दू की लिपि को बचाने की भी अपील कर चुके हैं।

विज्ञापन

एक रुका हुआ फैसला, एक डॉक्टर की मौत से लेकर मकबूल, धर्म और फाइंडिंग फैनी जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ने वाले पंकज कपूर अपनी अगली फिल्म सहर में उर्दू को बचाने की लड़ाई लड़ते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी लखनऊ में आधारित होगी और इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी में फरवरी 2019 के अंत तक शुरू हो की जाएगी। फिल्म के लेखक-निर्देशक मुंजिर नकवी हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म मूवीज के संस्थापक-निदेशक और फिल्म निर्माता पीयूष सिंह कर रहे हैं।

विज्ञापन

Pankaj Kapoor will fight to save Urdu
पिता पंकज कपूर और मां सुप्रिया पाठक के साथ शाहिद कपूर

पीयूष सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में बताया, ‘सहर एक कश्मीरी ब्राह्मण कौल साहब की कहानी है, जो उर्दू के शायर हैं। प्रोफेसर हैं। उनके कॉलेज का उर्दू विभाग बंद हो रहा है और वह उसे जिंदा रखने का संघर्ष कर रहे हैं। कौल साहब की कोशिशों से दोनों तरफ के कट्टरपंथियों को समस्या है। हिंदू कहत हैं कि हिंदू होकर उर्दू के लिए क्यों लड़ रहे हो और मुस्लिम मौलाना कहते हैं कि उर्दू से तुमको क्या मतलब, यह हमारी कौम की भाषा है।’

Pankaj Kapoor will fight to save Urdu
pankaj-kapoor

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे कौल साहब की कोशिशें सोशल मीडिया पर समर्थन पाती हैं और उर्दू को बचाने के लिए आंदोलन लखनऊ में आंदोलन चल पड़ता है। मगर फिल्म का अंत हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देगा। फिल्म लखनऊ की गंगा-जमुनी तहजीब के लिए एक संयुक्त आवाज की तरह उभरती है।

विज्ञापन

Pankaj Kapoor will fight to save Urdu
pankaj kapoor

यूपी के जौनपुर में जन्मे और लखनऊ में शिक्षा हासिल करने वाले पीयूष सिंह कहते हैं, ‘फिल्म में यह बात भी कही गई है कि पूंजीवादी मानसिकता हमें अंग्रेजी परस्त बनने की तरफ ढकेलती है। बच्चों को अंग्रेजी ही सिखाने पर जोर देती है। लेकिन यह बाते आगे उर्दू की तरह ही हिंदी को भी मुश्किल में डाल देगी।’
पंकज कपूर इसी टीम के साथ एक और फिल्म कर रहे हैं। जिसका नाम है जेएल 50। यह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है जो कनाडा के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। इसमें अभय देओल भी नजर आएंगे। कोलकाता में आधारित इस फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। इसके अलावा पीयूष सिंह अगले साल अपनी मनोज बाजपेयी स्टारर भोंसले रिलीज करेंगे। इसका बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसका प्रीमियर हुआ था और कई अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों में इसका प्रदर्शन जारी है। सिंह ने बताया कि भोंसले को संभवत: मार्च में रिलीज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed