आजादी के मौके पर 'पलटन' का स्पेशल पोस्टर रिलीज, जवानों के नाम दिया खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'बॉर्डर' और 'एलओसी' जैसी देशभक्ति से प्रेरित फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर जेपी दत्ता ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'पलटन' का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। भारत-चीन के संबंध पर बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। पोस्टर में सभी स्टारकास्ट सलामी देते हुए नजर आ रहे हैं और इसके बैकग्राउंड में तिरंगा लहलराह रहा है।
इससे पहले 'पलटन' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है। फिल्म का यह टाइटल ट्रैक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब तक इस गाने को 21 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 15 अगस्त पर रिलीज हुए इस गाने के वीडियो को देखकर हर किसी के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाएगी। आपको बता दें कि निर्देशक जेपी दत्ता लंबे समय बाद देशभक्ति से प्रेरित फिल्म लेकर आ रहे हैं।
"A soldier dies not when he is shot, but when he is forgotten."#IndependenceDayIndia#Paltan @ZeeStudios_ #JPFilms @RealNidhiDutta @bindasbhidu @rampalarjun @SonuSood @gurruchoudhary @SiddhanthKapoor @harsha_actor @LuvSinha @eshagupta2811 @sonalchauhan7 @Monica_Gill1 @ms_dipika pic.twitter.com/KeOylbWHcL
— Zee Studios (@ZeeStudios_) August 15, 2018
जी स्टूडियो ने पोस्टर रिलीज करते हुए इस पर मैसेज लिखा है, 'जवान गोली लगने से नहीं बल्कि जब उसे भुला दिया जाता तब मरता है।'